healthy lifestyle tips | fitness mistakes | अच्छी सेहत के उपाय |

Last Updated:June 23, 2026, 14:33 IST
Health Tips: अच्छी डाइट लेने और रोज कसरत करने के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है या शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है, तो सतर्क हो जाइए. क्योंकि अच्छी सेहत सिर्फ अच्छे खानपान और एक्सरसाइज तक ही सीमित नहीं होती है. ऋषिकेश के डॉक्टर राजकुमार बताते हैं कि कई बार हमारी कुछ आम आदतें जैसे नींद की कमी, मानसिक तनाव और कम पानी पीना हमारे पूरे किए-कराए पर पानी फेर देती हैं. आइए जानते हैं उन जरूरी वजहों के बारे में जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं और जो बाद में हमारे स्वास्थ को प्रभावित करती हैं.
ऋषिकेश: आजकल फिट रहने और बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए लोग अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. कई लोग जंक फूड से दूरी बनाकर पौष्टिक भोजन का सेवन कर रहे हैं और नियमित रूप से व्यायाम भी कर रहे हैं. इसके बावजूद कुछ लोगों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते. वजन कम नहीं होता, शरीर में थकान बनी रहती है, ऊर्जा की कमी महसूस होती है और कई बार छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी लगातार परेशान करती रहती हैं. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब खानपान और एक्सरसाइज दोनों सही हैं, तो आखिर चूक कहां हो रही है.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि अच्छी सेहत केवल हेल्दी डाइट और वर्कआउट तक सीमित नहीं है. इसके पीछे कई अन्य महत्वपूर्ण पहलू भी होते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद. यदि कोई व्यक्ति रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद नहीं लेता, तो शरीर को पूरी तरह रिकवर होने का मौका नहीं मिलता. इसका असर मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है.
पानी की कमी बना रहा बीमार तनाव भी स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग लगातार मानसिक दबाव में रहते हैं. ज्यादा तनाव शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ा सकता है जो वजन बढ़ाने, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं. इसलिए केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह बन जाता है. शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी है. पानी की कमी से थकान, सिरदर्द, कमजोरी और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. कई लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल खतरनाकइसके अलावा अनियमित दिनचर्या भी स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है. देर रात तक जागना, भोजन का समय तय न होना और शारीरिक गतिविधियों में निरंतरता की कमी शरीर के प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित करती है. वहीं मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्क्रीन पर लंबे समय तक समय बिताना भी नींद और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. कुछ मामलों में समस्या शरीर के भीतर छिपी हो सकती है. विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन या अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी व्यक्ति को लगातार थका हुआ महसूस करा सकती है. कई बार थायरॉइड, हार्मोनल असंतुलन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी फिटनेस के प्रयासों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी हो जाता है.
योग ही नहीं, दिनचर्या का भी रखें ख्याल उन्होंने कहा कि केवल अच्छा खाना और रोजाना व्यायाम करना ही पर्याप्त नहीं है. पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन, सही दिनचर्या, पर्याप्त पानी का सेवन और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी उतना ही आवश्यक है. यदि इन सभी पहलुओं के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिख रहा है, तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर है.
About the AuthorSeema Nath
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand



