Lock Upp 2 Season 2: कंगना रनौत को क्यों नहीं दिया Lock Upp 2? एकता कपूर ने बताई वजह, इस सीजन में हुए बदलाव का भी किया खुलासा

Last Updated:June 23, 2026, 14:49 IST
ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. एकता कपूर ने इसके लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत के नहीं के बारे में बात की. इस सीजन में राम कपूर, शिवांगी जोशी और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी पामेला सेरेना जैसे चेहरे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे. इसके अलावा इस बार शो में जेलर की भूमिका रितेश देशमुख और फराह खान निभाएंगे.
ख़बरें फटाफट
एकता कपूर ने ‘लॉकअप 2’ को लॉन्च इवेंट में खुलासा किया.
मुंबई. एकता कपूर इन दिनों वह अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के नए सीजन को लेकर चर्चा में है. इस बार शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि पहले सीजन को होस्ट करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगी. इसी को लेकर एकता कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. शो के लॉन्च इवेंट के दौरान एकता कपूर ने कंगना रनौत के न होने से जुड़े सवालों का जवाब दिया.
एकता कपूर ने कहा, “इस बार शो का पूरा फॉर्मेट और विजन बदल दिया गया है. जब शो की पूरी दिशा ही बदल रही है, तो पुराने सेटअप को आगे ले जाना संभव नहीं था. इस बार शो को एक नए तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शकों को एक नया अनुभव मिल सके. पहले शो का कॉन्सेप्ट जेलर और होस्ट वाला था, लेकिन अब यह पूरी तरह से बदल दिया गया है.”
कंगना रनौत ने कहा, “अब न तो पहले जैसा जेलर सिस्टम है और न ही होस्ट की पुरानी भूमिका. शो को नए रूप में लाने के लिए जरूरी था कि हर पुरानी चीज को हटाकर एक नई शुरुआत की जाए. इस बार शो का डिजाइन और प्रस्तुति दोनों में बड़ा बदलाव किया गया है. अगर पुराने फॉर्मेट को ही बनाए रखा जाता, तो नए सीजन की ताजगी और नया अनुभव दर्शकों तक नहीं पहुंच पाता.”
पहले सीजन में करण कुंद्रा बने थे जेलर, कंगना रनौत ने किया था होस्ट
बता दें, ‘लॉक अप’ के पहले सीजन में कंगना रनौत ने शो को होस्ट किया था और करण कुंद्रा को जेलर की भूमिका में देखा गया था. इस सीजन के विजेता कमीडियन मुनव्वर फारुकी बने थे. शो का कॉन्सेप्ट जेल-स्टाइल सेटअप पर आधारित था, जहां कंटेस्टेंट्स को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए टास्क पूरे करने होते थे.
‘लॉक अप 2’ में होंगे 14 कंटेस्टेंट्स
नए सीजन की बात करें, तो इस बार शो में 14 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिनके साथ दो जेलर भी शामिल किए जाएंगे. शो लगभग 6 हफ्तों तक चलेगा. नियमों के अनुसार, कंटेस्टेंट्स को इस बार भी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए टास्क पूरे करने होंगे और उसी के आधार पर उन्हें इन-शो करेंसी और सुविधाएं मिलेंगी.
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



