Entertainment

हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ का रिव्यू, बोलीं -नफरत से ज्यादा जरूरी है इंसानियत

Last Updated:August 17, 2026, 18:48 IST

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बटवारा 1947’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म के जरिए दिए गए इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारे के संदेश को आज के समय की जरूरत बताया. उन्होंने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि नफरत से ज्यादा जरूरी इंसानियत है.

ख़बरें फटाफट

हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बटवारा 1947' का रिव्यू, बोलीं -नफरत से ज्यादाZoom

नई दिल्ली. सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ लोगों को पसंद आ रही है. लोग जमकर फिल्म की तारीफ भी कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म के जरिए दिए गए इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारे के संदेश को आज के समय की जरूरत बताया. उन्होंने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि इंसानियत होना जरूरी है.

हेमा मालिनी ने सोमवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म लोगों को नफरत और बंटवारे की जगह इंसानियत और प्यार को चुनने की सीख देती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म देखने के बाद लोगों की सोच में पॉजिटिव बदलाव आएगा और वे एक-दूसरे के प्रति ज्यादा दयालु बनेंगे.

फिल्म को लेकर हेमा मालिनी ने कही ये बात

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि उन्होंने एक दिन पहले ‘बटवारा’ देखी और उन्हें फिल्म बेहद शानदार लगी. उनके मुताबिक, फिल्म साफ तौर पर यह संदेश देती है कि आज देश को इंसानियत, आपसी सम्मान और सद्भाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नफरत और बंटवारे से ज्यादा जरूरी है कि लोग एक-दूसरे को समझें और मिल-जुलकर रहें.

I watched the movie “Batwara” yday. Simply brilliant with a clear message that conveys what the nation needs today.

It reminds us that humanity, mutual respect, and harmony are far more important than hatred and division. I hope this beautiful message inspires people to change… pic.twitter.com/vR12C4ObjA

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj