Rajasthan

Jaipur News: खेत में मिला सेना का पुराना मोर्टार, चैनपुरा में तेज धमाके के साथ किया डिफ्यूज

Last Updated:August 17, 2026, 18:51 IST

आमेर के ठाकराला की ढाणी स्थित खेत में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची ATS, BDS और पुलिस की टीम ने जांच के बाद इसे सेना का पुराना मोर्टार बताया. सुरक्षा के बीच मोर्टार को चैनपुरा के सुनसान इलाके में ले जाकर विशेषज्ञों ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया. इस दौरान तेज धमाके की आवाज से इलाका गूंज उठा। कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई.आमेर के ठाकराला की ढाणी में मिला मोर्टार, सुरक्षा घेरे में किया गया डिफ्यूजZoomखेत में संदिग्ध बम

जयपुर. आमेर के ठाकराला की ढाणी स्थित एक खेत में संदिग्ध बम मिलने की सूचना से सोमवार को इलाके में हड़कंप मच गया. खेत में बम जैसी वस्तु दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस सहित एटीएस, सिविल डिफेंस, ERT कमांडो टीम, फायर टीम, CRPF और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंची.

सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में खेत में मिली वस्तु सेना का पुराना मोर्टार होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और एहतियात के तौर पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई. किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

विशेषज्ञ टीम ने संभाली कार्रवाई

मोर्टार को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए सिविल डिफेंस BDS, ATS और पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने मोर्चा संभाला. विशेषज्ञों ने आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के बीच मोर्टार को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद इसे आमेर के चैनपुरा क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां आम लोगों की आवाजाही नहीं थी. चैनपुरा के सुनसान क्षेत्र में विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में पुराने सैन्य मोर्टार को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया. मोर्टार को निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास का इलाका कुछ देर के लिए गूंज उठा. सुरक्षा के मद्देनजर पूरी कार्रवाई के दौरान संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात रहीं और किसी भी व्यक्ति को घटनास्थल के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई.

कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य

मोर्टार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए जाने के बाद सुरक्षा टीमों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. कार्रवाई पूरी होने के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई. पुराने सैन्य मोर्टार के खेत में मिलने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन विशेषज्ञ टीम की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 18:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj