Rajasthan

हैदराबाद: नामपल्ली में 85वीं औद्योगिक प्रदर्शनी शुरू

Last Updated:January 04, 2026, 14:27 IST

हैदराबाद के नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में 85वीं अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 1 जनवरी को हुआ. 45 दिनों तक चलने वाली इस ऐतिहासिक नुमाइश में देशभर के 1,250 विक्रेता हिस्सा ले रहे हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक के उत्पाद, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, आधुनिक सुविधाएँ और पारंपरिक हैदराबादी खानपान इसे खास बनाते हैं. आयोजकों को इस दौरान 20 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी में एक बार फिर ऐतिहासिक और हर साल इंतज़ार की जाने वाली नुमाइश का भव्य शुभारंभ हो गया है. नामपल्ली स्थित प्रदर्शनी मैदान में 85वीं अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी (AIIE) का उद्घाटन गुरुवार, 1 जनवरी को राज्य के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लु द्वारा किया गया. यह प्रदर्शनी आगामी 15 फरवरी तक, यानी कुल 45 दिनों तक चलेगी, जो न केवल व्यापार बल्कि हैदराबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी प्रतीक मानी जाती है.

प्रदर्शनी सोसाइटी ने इस वर्ष लगभग 1,250 विक्रेताओं को स्टॉल आवंटित किए हैं. ये विक्रेता कश्मीर के केसर और पश्मीना से लेकर कन्याकुमारी के हस्तशिल्प तक, देश के हर कोने की विशेषताओं को लेकर यहां पहुंचे हैं. यहां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी साड़ियां, राजस्थानी मोज़री और ड्राई फ्रूट्स, के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी भारी विविधता देखने को मिल रही है.

सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं

लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं, पूरे मैदान में 100 से अधिक हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं. बीते वर्षों की घटनाओं से सबक लेते हुए फायर टेंडर और पानी के हाइड्रेंट्स की संख्या बढ़ाई गई है. नुमाइश के दौरान नामपल्ली और गांधी भवन मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हैदराबाद मेट्रो ने ट्रेनों के फेरे और समय में बढ़ोतरी की है.

नुमाइश की शुरुआत 1938 में सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल के दौरान हुई थी. महज़ 100 स्टॉलों से शुरू हुआ यह सफर आज एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनियों में से एक बन चुका है. इस प्रदर्शनी से होने वाली आय का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित शैक्षणिक संस्थानों में किया जाता है.

पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण

खरीदारी के अलावा यहां का फूड कोर्ट अपनी हैदराबादी हलीम, ईरानी चाय और स्थानीय व्यंजनों के लिए मशहूर है। बच्चों के लिए लगाए गए विशाल झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम के समय मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं. आयोजकों को उम्मीद है कि इस 45 दिवसीय आयोजन में 20 लाख से अधिक पर्यटक शिरकत करेंगे.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

January 04, 2026, 14:27 IST

homeandhra-pradesh

हैदराबाद नुमाइश 2026: परंपरा, प्रगति और संस्कृति का भव्य उत्सव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj