राजस्थान में हादसों का खौफनाक सफर… जैसलमेर से दौसा तक दर्जनों यात्री हो चुके हैं आग के हवाले

Last Updated:July 01, 2026, 11:45 IST
Dausa Bus Fire Incident : राजस्थान में बुधवार को तड़के फिर से महनूस खबर सामने आई. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बस में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए. यहां बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी. हादसे के बाद हाईवे पर हाहकार मच गया. राजस्थान में इस तरह की यह कोई पहली त्रास्दी नहीं है. इससे पहले भी जैसलमेर, जयपुर-अजमेर हाई और बाड़मेर में खौफनाक हादसे सामने आ चुके हैं. राजस्थान में बार-बार हो रहे अग्निकांड से लोग कांप उठे हैं.
दौसा. राजस्थान के दौसा में आज तड़के हुए बस आग हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से राजस्थान एक बार फिर से हिल उठा है. राजस्थान में इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी राजस्थान ऐसे भयावह हादसों से कांप चुका है. उनमें दर्जनों लोग जिंदा जल गए थे. इनमें सबसे बड़ा हादसा जैसलमेर में हुआ था. उस हादसे में 21 से ज्यादा यात्री जिंदा जल गए थे. वहीं उससे पहले जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर भांकरोटा में हुए गैस टैंकर हादसे में भी 13 लोग जिंदा जल गए थे.
राजस्थान में हाईवे पर दौड़ने वाले वाहन आग का गोला बन रहे हैं. कभी सड़क हादसों के कारण तो कभी अन्य कारणों से. बार-बार हो रहे हादसों के बाद भी सड़कों पर नियम कायदों की पालना नहीं की जा रही है. दौसा में बुधवार तड़के हुए हादसों में एक बार फिर से हादसे के बाद बस में आग लग गई और उसमें आठ लोगों की मौत हो गई. कई यात्री बुरी तरह से जख्मी हैं.
भांकरोटा हादसे से कांप गया था सूबाराजस्थान में साल 2024 के अंत में दिसंबर माह में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा में हुआ हादसा आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है. यहां एलपीजी गैस से भरे टैंकर की दूसरे वाहन से हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर कोहराम मच गया था. इस भिड़ंत के बाद वहां केवल टैंकर में ही नहीं बल्कि आसपास से गुजर रहे कई वाहन आग की चपेट में आ गए और वहां मौत का तांड़व मच गया. इस हादसे लोग अपने-अपने वाहनों में ही जिंदा जल गए. इस हादसे में 13 लोग मौत की नींद सो गए थे.
जैसलमेर हादसा आज भी लोगों जहन में है
भांकरोटा हादसे के जख्म सूखे भी नहीं थे कि उसके बाद बीते साल अक्टूबर में जैसलमेर में अब तक का फिर बड़ा बस अग्निकांड हुआ था. उस हादसे में यात्रियों से भरी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी. उसी दौरान जैसलमेर के थईयात गांव के पास बस में अचानक आग लग गई और वह धधक उठी. आग ने इतनी तेजी से बस को अपनी चपेट में लिया कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और 21 यात्रियों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई. बाद में जांच में बस की बॉडी मेकिंग में कइ तरह की खामियां पाई गई. उस समय सरकार ने कार्रवाई का डंडा चलाया लेकिन वह कोई ज्यादा सक्सेस नहीं हो पाया.
बाड़मेर हादसे ने भी हिला डाला था
उस हादसे के कुछ समय बाद ही बाड़मेर में चार दोस्त सड़क हादसे में जिंदा जल गए. वे एक स्कॉर्पियो में सवार थे. उसी दौरान हुए हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई. स्कॉर्पियो का दरवाजा नहीं खुलने से चारों दोस्त वह जलकर खाक हो गए. उनके शवों को बाद में पोटली में बांधकर अस्पताल लाया गया. अब दौसा में हुए हादसे से हाईवे श्मशान में तब्दील हो गया और आठ लोग मौत की आगोश में समा गए. इस पूरी अवधि के दौरान अन्य कई और हादसे हो चुके हैं जिनमें सड़कों पर दौड़ते वाहन दर्जनों लोगों की चिता बन गए.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dausa,Dausa,Rajasthan



