Hospital Fire: अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड वॉर्ड में आग लगने से 3 नवजात की मौत, वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा

Last Updated:August 24, 2026, 06:55 IST
Amravati Hospital Fire: अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में अचानक वेंटिलेटर फटने से आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में झुलसने से तीन मासूम नवजातों की मौत हो गई. हादसे के वक्त वार्ड में 39 नवजात शिशु भर्ती थे.अमरावती के जिला अस्पताल से कई नवजातों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई. हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
Amravati,Maharashtra
First Published :
August 24, 2026, 06:33 IST



