Business

सोना चांदी की कीमतें कैसे तय होती हैं जानें Ram Avtar Verma की राय.

Last Updated:January 14, 2026, 07:38 IST

Sone Chandi Ka Bhav : भारत में सोना 1 लाख 46000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख 75000 प्रति किलो पहुंच गई है. बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा के अनुसार कीमतें डॉलर रेट, आयात शुल्क और वैश्विक मांग से तय होती हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : भारत में सोने चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है. आम नागरिक की पहुंच से सोना और चांदी दोनों बाहर हो गए हैं. चांदी इतिहास में पहली बार सोने से ज्यादा महंगी चल रही है. सोने की कीमतें जहां 1 लाख 46000 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी की कीमत 2 लाख 75000 के करीब प्रति किलो चल रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अक्सर उठता है कि आखिर सोने-चांदी की कीमतें कैसे तय होती है और कौन तय करता है. कैसे सोना महंगा हो रहा है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ रही है.

इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए दिल्ली के कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि चांदी इस समय सोने से ज्यादा महंगी चल रही है. आने वाले समय में सोना और चांदी सस्ते होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. पिछले कई महीनो से सोने और चांदी के भाव बढ़ रहे हैं. पहले सोने और चांदी के भाव हजारों में चलते थे अब लाखों में चल रहे हैं.

ऐसे तय होती हैं सोने-चांदी की कीमतें

कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा ने बताया कि सोने चांदी की कीमतें फॉरेन करेंसी यानी विदेशी मुद्रा के हिसाब से तय होती हैं. जैसे भारत का रुपया डॉलर के हिसाब में क्या भाव पड़ता है. कितने डॉलर में क्या रेट आ रहा है और भारत में सोने और चांदी की कीमतें सीधे सरकार तय नहीं करती हैं, बल्कि ये कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों के जोड़ से बनती हैं. जैसे अंतरराष्ट्रीय कीमत में सोना-चांदी की वैश्विक कीमत अमेरिकी डॉलर (USD) में तय होती है. उन्होंने बताया कि एक लाइन में समझें तो भारत में सोने-चांदी की कीमत = अंतरराष्ट्रीय भाव + डॉलर रेट + आयात शुल्क + जीएसटी + स्थानीय खर्च इन सबसे तय होता है.

इस वजह से बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव

कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत के ऊपर टैरिफ दर बढ़ा दिए हैं. तब से सोना-चांदी लगातार महंगा होता जा रहा है. एक कारण यह भी है कि लोगों का विश्वास अब डॉलर से उठ रहा है. सोने चांदी में लोगों का विश्वास ज्यादा बढ़ रहा है तो जितने भी देश हैं, चाहें चीन हो, भारत हो या दूसरे देश सभी ने अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए सोना-चांदी बड़े पैमाने पर खरीद कर रख लिया है.

उन्होंने बताया कि सोना-चांदी किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में बहुत मदद करता है. जब सभी देशों ने सोना चांदी जमकर खरीद लिया तो उस वजह से भी सोने और चांदी के भाव बढ़ गए हैं. यह भाव अभी गिरेंगे नहीं, बल्कि और बढ़ेंगे. आने वाले समय में ज्वैलरी इंडस्ट्री को ऐसा नहीं लगता है कि सोना और चांदी के भाव लाखों के नीचे आएंगे. जैसे पहले भाव चलता था हजारों में, वैसा आने की संभावना नजर नहीं आ रही है.

About the AuthorBrijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

January 14, 2026, 07:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj