Rajasthan

कैसा था बंगाल की भवानीपुर सीट का माइक्रो मैनेजमेंट, क्या आप जानते हैं राजस्थान के किस नेता के हाथ में थी कमान?

Last Updated:May 05, 2026, 16:22 IST

Bhabanipur Results 2026 : बीजेपी ने बंगाल में ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट जीत कर टीएमसी को जोरदार झटका दिया है. इस सीट पर बीजेपी ने अपने धाकड़ उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को उतारा था. अधिकारी ने इस सीट से ममता दीदी को जोरदार शिकस्त दी. लेकिन क्या आप जानते हैं बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की जिम्मेदारी किस नेता को दी थी. वो नेता है राजस्थान की राजनीति के ‘धुरंधर’ राजेन्द्र राठौड़. जानें क्या था भवानीपुर सीट की जीत का असल राज. कैसा था बंगाल की भवानीपुर सीट का माइक्रो मैनेजमेंट, जानें किसके पास थी कमानZoomराजस्थान बीजेपी के नेता राजेन्द्र राठौड़ ने 24 मार्च को ही अपनी टीम के साथ भवानीपुर में डेरा डाल दिया था.

जयपुर. बीजेपी की बंगाल विजय में सबसे अधिक चर्चा जिस सीट की है वो है भवानीपुर. बीजेपी ने ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उतारा था. बीजेपी के लिए ये सीट सबसे अधिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी. ममता बनर्जी इस सीट से विधायक ही नहीं थी बल्कि भवानीपुर उनका गृह क्षेत्र भी है. ममता बनर्जी को उनके ही गृह क्षेत्र में हराना आसान नहीं था. ऐसे में इस सीट पर बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ को. राठौड़ राजस्थान से आठ नेताओं की एक टीम लेकर वहां गए थे. इनमें कई विधायक भी थे. राठौड़ ने 24 मार्च को ही अपनी टीम के साथ भवानीपुर में डेरा डाल दिया था. राठौड़ खुद चूरू और तारानगर विधानसभा सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं. दो बार कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं.

अपने क्षेत्र और राजस्थानभर में कार्यकर्ताओं तथा आमजन से जमीनी जुड़ाव रखने वाले राजेंद्र राठौड़ ने भवानीपुर में जीत के लिए माइक्रो मैनेजमेंट, शक्ति केंद्र की मजबूती और हिंदीभाषी मतदाताओं खासकर मारवाड़ी और गुजराती मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए वोटों की लामबंदी का अभियान शुरू किया. उसके साथ ही दूसरा फोकस था भय का माहौल खत्म और ममता बनर्जी के विकास की पोल खोलना. राठौड़ और उनकी टीम ने भवानीपुर के गली मोहल्ले और गांवों तक सुवेंदु अधिकारी की स्वच्छ, ईमानदार और गरीबों के सारथी वाली छवि को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई. प्रचार माध्यमों का सहारा लिया.

भवानीपुर की असल तस्वीर को जनता के सामने रखाराजेंद्र राठौड़ ने अपनी टीम के जरिए भवानीपुर में जनता से सवाल पूछना शुरू किया कि आपने इस सीट से महिला मुख्यमंत्री बनाया बदले में भवानीपुर को क्या मिला? राठौड़ ने कहा कि ममता बनर्जी के सीएम रहते भवानीपुर में विकास की असल तस्वीर को जनता से रू-ब-रू कराने के लिए हमारी टीम लोगों तक पहुंची. मोहल्लों और गांवों में लोगों को ये बताने और समझाने की कोशिश की कि ममता बनर्जी के सीएम रहते भवानीपुर में विकास नहीं हुआ. विकास की असल तस्वीर को लोगों के सामने रखा. इससे वोटरों का बीजेपी की ओर झुकाव होने लगा.

लोगों में भरोसा जगाया समर्थन मिलता गया
फिर सबसे मजबूत कोशिश थी माइक्रो मैनेजटमेंट. सिर्फ भाषण और सभाओं से इतर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्रों को मजबूत किया. राठौड़ की टीम में शामिल जयपुर बीजेपी के नेता रवि नैयर ने कहा कि शक्ति केंद्रों के दो काम थे. एक बीजेपी के मतदाता हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचे. दूसरा टीएमसी और ममता बनर्जी का भय लोगों के मन से निकालना. नैयर ने कहा कि भवानीपुर में सबसे बड़ी चुन्नौती ही भय था. हम कोलोनियों के पार्क में छोटी छोटी बैठकें करते थे. एक-एक बिल्डिंग तक गए थे. शुरुआत में लोग कम जुड़ रहे थे लेकिन जैसे जैसे लोगों में भरोसा जगाया समर्थन मिलता गया.

भवानीपुर में हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैनैयर कहते हैं कि भवानीपुर में जिस पोलिंग बूथ पर खुद ममता बनर्जी खुद लंबे समय तक बैठी. मैं बार बार उनके सामने से गुजरा जिससे बीजपी के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाता टीएमसी कार्यकर्ताओं से डरे बिना मतदान कर सके. भवानीपुर में हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में है. इनमें भी सबसे अधिक राजस्थानी और गुजराती मतदाता हैं. नैयर कहते हैं कि राजेंद्र राठौड़ ने हिंदी भाषियों से संपर्क और समर्थन की ऐसी बिसात बिछाई कि हिंदी भाषा मतदाताओं का बड़ा समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे.

सुवेंदु अधिकारी मीडिया के सामने जीत का श्रेय राजेन्द्र राठौड़ और उनकी टीम को दिया
सुवेंदु अधिकारी ने भी जीत के बाद मिडिया से बात करते हुए अपनी जीत का श्रेय राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम को दिया. भवानीपुर में बीजेपी ने ताकत इसलिए भी झौंकी कि ममता को घर में घेर सके और टीएमसी का मनोबल तोड़ सके. बीजेपी के सीएम पद के बड़े दावेदार सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के सामने उतारना बीजेपी की बड़ी रणनिति का हिस्सा था.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj