Entertainment

‘उस वक्त का मुझे कुछ याद नहीं’, स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन ने खोई याददाश्त, सुनाई आपबीती

Last Updated:August 16, 2026, 22:01 IST

जैस्मिन भसीन ने एक खौफनाक हादसे का जिक्र किया है. वे शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक स्टंट के दौरान अपनी याददाश्त खो बैठी थीं. उन्हें स्टंट के चलते सिर पर हल्की चोट आई थी. घटना के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया. वे घटना से काफी हैरान और परेशान हो गई थीं. उन्होंने बेहतरीन देखभाल के लिए रोहित शेट्टी, डॉक्टरों और चैनल का आभार जताया.

ख़बरें फटाफट

'उस वक्त का मुझे कुछ याद नहीं', स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन ने खोई याददाश्तZoomजैस्मिन भसीन ने रोहित शेट्टी का जताया आभार.

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जैस्मिन भसीन तीसरी बार कमबैक कर रही हैं. टीवी एक्ट्रेस ने अब दिल दहला देने वाला अनुभव बयां किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के एक स्टंट के दौरान उनकी याददाश्त कुछ समय के लिए चली गई थी. एक्ट्रेस के सिर पर चोट लगने से दिमाग पर असर पड़ा था. उन्हें यह चोट पानी और हवा से जुड़े एक स्टंट को करने की कोशिश के दौरान लगी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें टास्क के बाद की घटना याद नहीं है. उस अनुभव का एक हिस्सा अभी भी उनकी याददाश्त से गायब है.

जैस्मिन ने इस घटना के बारे में आईएएनएस को बताया. उन्हें स्टंट के दौरान ऐसी किसी चीज के होने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए चौंकाने वाला अनुभव था. स्टंट के तुरंत बाद क्या हुआ, मुझे याद नहीं है. आज भी उस अनुभव का एक हिस्सा ऐसा है जिसके बारे में मुझे कुछ भी याद नहीं है.’ घटना के बाद डॉक्टरों ने जैस्मिन की जांच की और सिर पर हल्की चोट लगने की बात कही. इसके बाद, उन्हें शारीरिक मेहनत से दूर रहने और तीन दिन तक पूरा आराम करने की सलाह दी गई.

स्टंट के बाद की कुछ बातें याद नहींएक्ट्रेस ने बताया, ‘डॉक्टरों ने मुझे हल्का कंकशन होने की बात कही और 72 घंटे तक पूरा आराम करने की सलाह दी.’ हालांकि जैस्मिन को स्टंट करना याद है, लेकिन उसके ठीक बाद क्या हुआ, यह उन्हें बिल्कुल याद नहीं है. जैस्मिन ने सपोर्ट के लिए रोहित शेट्टी और ‘केकेके 15’ की टीम का शुक्रिया अदा किया. ‘बिग बॉस 14’ फेम एक्ट्रेस ने सिर पर चोट के बाद मिली मदद के बारे में भी बात की. उन्होंने इलाज और देखभाल के लिए रोहित शेट्टी, चैनल, प्रोडक्शन हाउस, डॉक्टरों और शो की सेफ्टी टीम का शुक्रिया अदा किया.

रोहित शेट्टी का जताया आभारजैस्मिन ने कहा, ‘रोहित सर चैनल और प्रोडक्शन हाउस सभी ने बहुत सपोर्ट किया और मदद की. उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा. सेफ्टी टीम और डॉक्टरों ने भी बहुत सपोर्ट किया और लगातार मुझ पर नजर रखी.’ घटना का एक्ट्रेस पर इमोशनल असर भी पड़ा. हालांकि उन्होंने माना कि जो हुआ उससे वह डर गई थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास वापस पा लिया.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2026, 22:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj