‘मैं आपसे प्यार करती हूं’, अनीत पड्डा के घर पसरा मातम, दादा के निधन पर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, बयां किया दर्द

Last Updated:April 21, 2026, 09:27 IST
फिल्म सैयारा से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके दादाजी, जो लंबे समय से अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे. अनीत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर उनके निधन पर दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि याददाश्त खोने के बावजूद उनके दादा उन्हें प्यार से मक्खन कहकर बुलाते थे. इस कठिन समय में पूरी फिल्म इंडस्ट्री अनीत के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही है.
ख़बरें फटाफट

अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट.
नई दिल्ली. साल 2025 की फिल्म सैयारा की हीरोइन अनीत पड्डा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. जल्द ही वह निर्देशक मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म सतरंगा में अहान पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. अपनी सफलता की ओर कदम बढ़ा रहीं अनीत के लिए यह समय खुशियों का होना चाहिए था, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के सबसे प्रिय और करीबी इंसान को हमेशा के लिए खो दिया है. इस कठिन समय में उनके शुभचिंतक उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दादा के निधन की जानकारी दी है, जो काफी समय से अल्जाइमर रोग से जूझ रहे थे. एक्ट्रेस ने अपने दादा के हाथ की फोटो शेयर की है और अपने इमोशन को शब्दों के जरिए जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे जीवन का एकमात्र प्यार. आप मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन मक्खन (अनीत का निकनेम) को नहीं भूले. आपने प्यार को थामे रखा, भले ही आप यादों को थामे नहीं रख सके. मैं दोनों को थामे रहूंगी.’
View this post on Instagram



