नौकरी नहीं तो… डाक विभाग की Franchise 2.0 लॉन्च! कम इन्वेस्टमेंट में शुरू करें बिजनेस, हर महीने करें कमाई

Last Updated:May 11, 2026, 07:25 IST
Bhilwara Hindi News: भारतीय डाक विभाग ने Franchise 2.0 लॉन्च कर लोगों को घर बैठे कमाई का नया अवसर दिया है. इस योजना के तहत कम निवेश में लोग बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं और हर महीने अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए डाक सेवाएं, पार्सल डिलीवरी और अन्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी. यह योजना खासतौर पर युवाओं, छोटे व्यवसायियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए लाभकारी मानी जा रही है. कम लागत और सरकारी भरोसे के कारण इस योजना में लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है.
ख़बरें फटाफट

डाक विभाग की फ्रेंचाइजी 2.0 लॉन्च
भीलवाड़ा – भीलवाड़ा जिले में बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खुल गया है. भारतीय डाक विभाग ने अपनी नई “फ्रेंचाइजी योजना 2.0” को भीलवाड़ा में शुरू कर दिया है. इस योजना के तहत अब कोई भी आम नागरिक कम निवेश में डाक विभाग का अधिकृत बिजनेस पार्टनर बन सकता है और हर महीने अच्छी कमाई कर सकता है. खास बात यह है कि इस योजना का लाभ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उठा सकेंगे, जिससे गांवों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. डाक विभाग की इस पहल को जिले में काफी पॉजिटिव सेंस से देखा जा रहा है.
खासकर वे युवा जो नौकरी की तलाश में हैं या महिलाएं जो घर बैठे कुछ काम करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित हो सकती है. इसके अलावा छोटे दुकानदार भी अपनी दुकान के साथ इस सेवा को जोड़कर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं. विभाग का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे.
रोजगार का नया रास्ता तैयार करेंडाक विभाग का मुख्य उद्देश्य इस योजना के जरिए भीलवाड़ा के युवाओं, गृहणियों और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना है. फ्रेंचाइजी संचालकों को उनके काम के आधार पर आकर्षक कमीशन और प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. विभाग ने इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने लिए रोजगार का नया रास्ता तैयार करें. यह पहल आने वाले समय में जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है.
“फ्रेंचाइजी 2.0” में कई नई सेवाएं जोड़ी गईभीलवाड़ा डाक मंडल के अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि यह नई योजना पुरानी फ्रेंचाइजी से काफी अलग और बेहतर है. पहले जहां फ्रेंचाइजी धारकों को सिर्फ डाक और पार्सल बुकिंग की सुविधा मिलती थी, वहीं अब “फ्रेंचाइजी 2.0” में कई नई सेवाएं जोड़ी गई हैं. इससे काम का दायरा बढ़ेगा और कमाई के ज्यादा मौके मिलेंगे. विभाग ने इस योजना को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है. नई योजना के तहत फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति को तीन प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी. इसमें डाक और पार्सल बुकिंग के साथ-साथ ग्राहकों के घर से पार्सल उठाने की सुविधा यानी डोरस्टेप पिकअप और पार्सल को सुरक्षित रूप से ग्राहकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी शामिल है.
पार्सल और कूरियर सेवाओं की मांग भी काफी बढ़ गईइससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और फ्रेंचाइजी संचालकों की आय भी बढ़ेगी. आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पार्सल और कूरियर सेवाओं की मांग भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में डाक विभाग इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. इससे फ्रेंचाइजी लेने वाले लोगों को नियमित काम और कमाई का अच्छा मौका मिलेगा. खासकर उन क्षेत्रों में जहां बड़ी कूरियर कंपनियां पूरी तरह सक्रिय नहीं हैं, वहां यह योजना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Rajasthan



