Entertainment
‘बूढ़े हो तो ओल्ड एज होम जाओ!’, उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन को दिखाया आईना, बहन डॉली के लिए खोला मोर्चा

Last Updated:July 08, 2026, 22:55 IST
रियलिटी शो ‘अलायंस’ शुरू होते ही विवादों से घिर गया है. कंटेस्टेंट कुशाल टंडन टंडन के विवादित बयानों ने कुछ सेलेब्स को भड़का दिया है. उर्फी जावेद ने शो में कुशाल के बर्ताव पर गुस्सा जताया है. उर्फी जावेद ने बहन डॉली जावेद का सपोर्ट करते हुए कुशाल टंडन को पाखंडी और ‘नार्सिसिस्ट’ बताया. कुशाल टंडन के युवा कंटेस्टेंट्स को ‘बच्चा’ कहने पर भी तंज कसा. उर्फी जावेद ने याद दिलाया कि कुशाल टंडन ने ‘बिग बॉस 7’ में अरमान कोहली की उम्र का मजाक उड़ाया था.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



