अगर आपकी हिंदी लेखनी में है दम, तो इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतें 1 लाख रुपए तक का इनाम, बनाए नई पहचान

Last Updated:June 29, 2026, 12:32 IST
Jaipur Hindi Writing Competition: यदि आप हिंदी लेखन में रुचि रखते हैं और अपनी प्रतिभा को बड़ा मंच देना चाहते हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए शानदार अवसर है. देशभर के उभरते और अनुभवी हिंदी लेखकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका दिया जा रहा है. प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को 1 लाख रुपए तक का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें गांव, कस्बे और शहर—हर क्षेत्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. आपकी लेखनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा. यदि आप कविता, कहानी, निबंध या किसी अन्य विधा में अच्छा लिखते हैं, तो यह मंच आपके सपनों को नई उड़ान दे सकता है.
ख़बरें फटाफट
दी लेखन में हैं आपकी भी रूचि, तो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं 1 लाख रुपए तक का पुरस्कार
जयपुर: जयपुर में सालभर बच्चों से युवा पीढ़ी को अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी से जोड़े रखने के लिए न सिर्फ हिंदी पर बल्कि पूरे सालभर कई हिंदी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन होता हैं. लेकिन कुछ एक प्रतियोगिता बेहद खास होती हैं इन्हीं में से राष्ट्रीय हिन्दी शब्द शक्ति प्रतियोगिता जो देशभर की युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच देती हैं. ऐसे ही इस साल मैट्रिक्स ह्यूमन वेलफेयर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ‘हिंदी हृदयोत्सव-2026’ के तहत किया जा रहा हैं. जिसमें युवा प्रतिभागी कविता, कहानी, लघुकथा, लेख, डायरी, विचार, पटकथा, संवाद और धारावाहिक लेखन जैसी हिंदी भाषा की विभिन्न साहित्यिक विधाओं से हिस्सा ले सकते हैं. प्रतियोगिता में स्कूल स्टूडेंट्स के अलावा कॉलेज, विवि और स्वतंत्र लेखकों के लिए अलग-अलग श्रेणियां हैं.
‘हिंदी हृदयोत्सव-2026’ के तहत आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में खासतौर पर हिंदी भाषा को नई पीढ़ी को अभिव्यक्ति और रचनात्मक शक्ति से जोड़ने के लिए शुरू किया गया हैं. जिसमें विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट व साइकिल भी दी जाएगी. इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों की रचनाएं राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए भेजी जाएंगी. इसके बाद देशभर के चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी. जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता को 1,11,111 रुपए, द्वितीय 51,551 रुपए और तृतीय विजेता को 31,331 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा चौथे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को टैबलेट और पांचवें स्थान पर साइकिल दी जाएगी। छठी से 10वीं रैंक तक 2100 रुपए तथा 11वीं से 50वीं रैंक तक 551 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. शीर्ष 200 प्रतिभागियों को विशेष उपहार, मेडल और प्रशस्ति-पत्र भी मिलेंगे.
इस प्रतियोगिता से मिलेगा राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने का मौकाराष्ट्रीय हिन्दी शब्द शक्ति प्रतियोगिता खासतौर पर देशभर की युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने जा रही है. इस प्रतियोगिता में खास यह है कि इसमें गांव कस्बों के विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी लेखनी का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही युवाओं में लेखन, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास होगा। प्रतियोगिता के पहला चरण में स्कूल स्तर पर आयोजित होगा. जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी विद्यालय में ऑफलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से भाग ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से श्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 2100, 1100 और 551 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी और अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल और सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा.
ऐसे करें इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण‘हिंदी हृदयोत्सव-2026’ के तहत आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स हिंदी की अलग-अलग लेखन की विधाओं को भेज सकते हैं. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 17 जुलाई तक पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए वेबसाइट www. shabdshakti.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या ई-मेल rhssp2026@shabdshakti.com पर भी संपर्क कर सकते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



