Tech

वॉट्सऐप पर दोस्तों के साथ शेयर करते हैं फोटोज़, तो आपके लिए आया ये नया मीडिया फीचर, क्या है ये?

Powered by :

Last Updated:May 23, 2026, 09:55 IST

वॉट्सऐप ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS अपडेट जारी किया है, जिसमें नया मीडिया अटैचमेंट शीट फीचर मिला है. अब यूजर्स चैट बंद किए बिना हाल की फोटो और वीडियो जल्दी शेयर कर सकेंगे. जानिए नया फीचर कैसे काम करेगा और किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा.

ख़बरें फटाफट

वॉट्सऐप पर शेयर करते हैं फोटोज़, तो आपके लिए आया ये नया मीडिया फीचरZoomअब WhatsApp पर फाइल भेजना होगा सुपरफास्ट, आया नया अटैचमेंट डिजाइन

वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे फोटो, वीडियो और दूसरी मीडिया फाइल शेयर करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा. कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए मीडिया अटैचमेंट शीट का नया डिजाइन पेश किया है. इस अपडेट का मकसद यूजर्स को चैट बंद किए बिना हाल की फाइल्स जल्दी शेयर करने की सुविधा देना है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर वॉट्सऐप फॉर iOS वर्जन 26.19.75 में देखा गया है. नए अपडेट के बाद जब यूजर चैट में ‘+’ बटन पर टैप करेंगे, तो उन्हें नया मीडिया शेयर लेआउट दिखाई देगा. इसमें ऊपर की तरफ डॉक्यूमेंट, फोटो, लोकेशन और दूसरे शेयर ऑप्शन दिखाई देंगे, जबकि नीचे हाल ही में सेव की गई फोटो और वीडियो का प्रीव्यू दिखाई देगा.

सबसे खास बात यह है कि अब यूजर्स को मीडिया चुनने के लिए पूरी गैलरी खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वॉट्सऐप ने हाल की फाइल्स को 4×4 ग्रिड लेआउट में दिखाना शुरू किया है, जिससे फोटो और वीडियो चुनना काफी आसान हो जाएगा. साथ ही चैट स्क्रीन बैकग्राउंड में दिखाई देती रहेगी, जिससे बातचीत का फ्लो भी नहीं टूटेगा.

रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यह नया इंटरफेस पहले के मुकाबले ज्यादा क्लीन और यूजर फ्रेंडली दिखाई देता है. खासकर उन लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो रोजाना बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो शेयर करते हैं.

फिलहाल वॉट्सऐप इस फीचर को चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी पहले इसकी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी टेस्ट कर रही है. आने वाले समय में यह फीचर सभी iOS यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट के जरिए जारी किया जा सकता है.

नया फीचर नहीं मिला तो क्या करें?अगर आपके iPhone में यह फीचर अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो आपको वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करके कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स तक पहुंचा रही है.

वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स ला रहा है. नया मीडिया अटैचमेंट शीट अपडेट भी यूजर्स के शेयरिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj