Entertainment

IGL 2: समय रैना की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कश्मीरी पंडित पर कमेंट करना पड़ा भारी, नेताओं ने दिए तीखे रिएक्शन

Last Updated:August 30, 2026, 08:56 IST

India Got Latent Controversy: समय रैना का ‘आईजीएल 2’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड पर समय रैना और शेरोन वर्मा ने बिहारियों और कश्मीरी पंडित पर कुछ ऐसे कमेंट किए थे जिसको लेकर राजनीति गर्मा रही है. राजनीति के गलियारों में इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है और राजनेता अब इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. समय रैना की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 'IGL' पर फिर मचा बवालZoomसमय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.

नई दिल्ली.  समय रैना अपने पॉपुलर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. पहले सीजन पर मचे बवाल के बाद जब समय रैना ने आईजीएल के दूसरे सीजन की शुरुआत की तो फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन इस बार समय रैना का शो पहले की तरह बेबाक और अनफिल्टर्ड नहीं था. वो कहते हैं ना कि दूध का जला छांछ भी फूंक-फूंककर पीता है और समय रैना ने बिलकुल वही किया. इंडिया गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन में समय रैना ने अपने अंदाज और शो दोनों पर फिल्टर लगाया लेकिन वो खुद को विवादों में घिरने से नहीं रोक पाए.

आईजीएल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में कश्मीरी पंडित और बिहारियों को लेकर किए गए कमेंट्स की वजह से समय रैना एक बार फिर विवादों में हैं. जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडित से लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर अपनी राय रखी. कश्मीरी पंडित ने समय रैना को कलाकार बताते हुए उनके बयान को अलग संदर्भ में देखने की बात कही. वहीं भाजपा नेताओं ने संवेदनशील समुदायों के कथित मजाक को गंभीरता से लेने और सख्त कार्रवाई की मांग की.

आईजीएल को लेकर तेज हुआ विवाद

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कॉमेडियन समय रैना की आलोचना की है. यह मामला ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 में कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ उनकी बातचीत के बाद सामने आया, जिसके बाद इस पर राजनीति के गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गईं. ANI के अनुसार, बिहार और कश्मीर को लेकर किए गए मजाक पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लोगों से इस बातचीत को बेवजह बड़ा मुद्दा न बनाने की अपील की है.

समय रैना को कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

जम्मू में एक कश्मीरी पंडित ने समय रैना को लेकर कहा कि वह एक कॉमेडियन हैं और कलाकारों के बोलने का अंदाज सामान्य लोगों से अलग हो सकता है. किसी कॉमेडियन की बात को लोग अलग-अलग तरीके से समझ सकते हैं. रैना को एक अच्छा कलाकार बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि उन्हें राजनीतिक स्टंट से बचना चाहिए. (आईएनएस इनपुट के साथ)

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 08:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj