Entertainment

IIFA 2027: इवेंट में Ex-कपल शाहिद-करीना का रीयूनियन, फैंस को आई ‘गीत-आदित्य’ की याद, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Last Updated:October 23, 2026, 06:41 IST

Shahid Kareena Viral Reunion At IIFA 2027: मुंबई में आयोजित आइफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्स-कपल शाहिद कपूर और करीना कपूर का गर्मजोशी से गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देख फैंस को फिल्म ‘जब वी मेट’ की याद आ गई है .IIFA 2027 प्रेस इवेंट में छाए शाहिद-करीना, भारी सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमानZoomशाहिद-करीना ने किया Hug( फोटो साभार-@viralbyani )

नई दिल्ली: मुंबई में हुए आइफा 2027 के प्रेस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. एक्स-कपल शाहिद कपूर और करीना कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस खूबसूरत रीयूनियन को देख फैंस को तुरंत फिल्म जब वी मेट के गीत और आदित्य की याद आ गई.

दोनों को इस तरह साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं और इंटरनेट पर उनके चर्चे जोरों पर हैं . वहीं कमेंट बॉक्स में वे दोनों ही स्टार पर प्यार लुटा रहे हैं.

शाहिद और करीना का वायरल मोमेंट

मुंबई में आयोजित आइफा 2027 की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज एक छत के नीचे नजर आए. इवेंट के दौरान जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की मुलाकात हुई, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया. इस दौरान करीना ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं, जबकि शाहिद व्हाइट लुक में नजर आए. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया .

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj