National

IIT Mandi Director Salary: आईआईटी मंडी में डायरेक्टर बनने का शानदार मौका, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, समझें शर्तें

नई दिल्ली (IIT Mandi Director Salary). हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित आईआईटी मंडी जल्द ही नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने जा रहा है. IIT मंडी के वर्तमान निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहेरा का कार्यकाल दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा है. इसीलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नए डायरेक्टर पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं. यह पद केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है. यह देश के युवाओं के भविष्य और रिसर्च के स्तर को नई दिशा देने वाला बेहद प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण पद है.

हर एजुकेशनिस्ट आईआईटी जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में डायरेक्टर बनने का सपना देखता है. इस पोस्ट पर बैठने वाले व्यक्ति को न केवल बेहतरीन सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि संस्थान के हजारों स्टूडेंट्स और प्रोफेसरों को गाइड करने का मौका भी मिलता है. जानिए आईआईटी मंडी में डायरेक्टर पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं, उम्र सीमा और अनुभव कितना चाहिए. सब जानने-समझने के बाद आवेदन करना आसान हो जाएगा.

आईआईटी मंडी का डायरेक्टर कौन बन सकता है?

आईआईटी मंडी का डायरेक्टर संस्थान का मुख्य प्रशासनिक और अकादमिक प्रमुख होता है. इस पद के लिए उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड शुरुआत से ही बेहतरीन होना चाहिए. आवेदक के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर फर्स्ट क्लास मार्क्स होने चाहिए. इसमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. लेकिन साइंस, मैथमेटिक्स या मैनेजमेंट स्ट्रीम के दिग्गज एजुकेशनिस्ट के आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा.

जरूरी है 10 साल का प्रोफेसर अनुभव
आईआईटी मंडी में डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं है. उम्मीदवार के लिए किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी या तकनीकी संस्थान में कम से कम 10 साल बतौर प्रोफेसर पढ़ाने का अनुभव भी होना जरूरी है. इसके साथ ही, पीएचडी स्टूडेंट्स को गाइड करने का अनुभव और किसी संस्थान में न्यूनतम 5 साल का प्रशासनिक (Administrative) अनुभव होना भी बेहद जरूरी है. इससे वे कैंपस का कामकाज कुशलता से संभाल सकेंगे.

आईआईटी मंडी के डायरेक्टर की उम्र कितनी होनी चाहिए?

आईआईटी मंडी में डायरेक्टर भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए. चयन होने पर निदेशक की नियुक्ति 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. अगर उम्मीदवार की उम्र 70 वर्ष पूरी हो जाती है तो कार्यकाल वहीं खत्म हो जाएगा. इसका मतलब है कि 5 साल की अवधि या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, वही लागू होगी.

आईआईटी मंडी के डायरेक्टर को कितनी सैलरी मिलेगी?

आईआईटी मंडी में डायरेक्टर पद के लिए चयनित उम्मीदवार को हर महीने 2.25 लाख रुपये (Fixed Pay) का बेसिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मकान किराया भत्ता, आधिकारिक वाहन, कैंपस में आवास और अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

आईआईटी मंडी डायरेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन से फॉर्म डाउनलोड करके अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक और पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी. फॉर्म के साथ रिज्यूमे, 2 पेज का ‘जस्टिफिकेशन और विजन स्टेटमेंट’ अटैच करना होगा. यह लिफाफा स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से शिक्षा मंत्रालय के पते- ‘द अंडर सेक्रेटरी (TS-1), उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, रूम नंबर 21108, कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली-110001’ पर 31 अक्टूबर 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए.

सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी सभी आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj