पीएम मोदी के संदेश का असर! डिप्टी सीएम दिया कुमारी ट्रेन से पहुंचीं अजमेर, बच्चे को भी गोद में सुलाया

Last Updated:May 17, 2026, 22:28 IST
Deputy CM Diya Kumari Train Journey: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी रविवार को जयपुर से अजमेर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचीं. वे अजमेर जिले के केसरपुरा में ग्राम विकास चौपाल और ग्राम पंचायत भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. ट्रेन यात्रा के दौरान उनका मानवीय चेहरा भी देखने को मिला, जब उन्होंने एक महिला के बच्चे को गोद में लेकर खिलाया और सुलाया. रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ईवी बस में सफर करते नजर आए थे. इसे पीएम मोदी के पेट्रोल बचत संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
डिप्टी सीएम दिया कुमारी रविवार को जयपुर से अजमेर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचीं
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगातार दिए जा रहे पेट्रोल बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के संदेश का असर अब राजस्थान सरकार में भी साफ दिखाई देने लगा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाद रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी ट्रेन में सफर करती नजर आईं. जयपुर से अजमेर पहुंचीं दिया कुमारी ने अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा की और आम यात्रियों के बीच सहज अंदाज में नजर आईं.
डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर जिले के केसरपुरा दौरे पर पहुंचीं, जहां वे ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी और नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगी. अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर विधायक रामस्वरूप लांबा, भाजपा शहर अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही. इसके बाद वे सड़क मार्ग से केसरपुरा के लिए रवाना हुईं.
ट्रेन में डिप्टी सीएम का मानवीय चेहरा भी दिखा
ट्रेन यात्रा के दौरान दिया कुमारी का एक अलग ही मानवीय और सहज अंदाज भी देखने को मिला. ट्रेन में उनके बगल की सीट पर बैठी एक महिला के छोटे बच्चे को उन्होंने गोद में लिया. बच्चे को प्यार से खिलाया और बाद में अपनी गोद में सुला भी दिया. इस दौरान यात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
लोकार्पण समारोह में कई मंत्री और अधिकारी थो शामिल
लोकार्पण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत और विधायक रामस्वरूप लांबा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासक शक्तिसिंह रावत और विकास अधिकारी महेंद्र मालाकार व्यवस्थाओं में जुटे रहे.
सीएम ईवी बस से सफर करते आए थे नजर
राजनीतिक गलियारों में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वे सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल और ईंधन बचाने पर जोर देते रहे हैं. इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ईवी बस में सफर करते नजर आए थे. मुख्यमंत्री अधिकारियों को साथ लेकर बस में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे. राजस्थान सरकार के इन कदमों को सादगी, पर्यावरण संरक्षण और आम जनता से जुड़ाव के संदेश के रूप में देखा जा रहा है.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



