Rajasthan

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले BJP की अहम बैठक, CM भजनलाल ने विधायकों को क्या समझाया?

Last Updated:August 19, 2026, 23:06 IST

Rajasthan BJP Legislature Party Meeting : जयपुर में CM भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. विधानसभा सत्र से पहले सरकार की रणनीति पर मंथन हुआ. CM ने विधायकों को सदन में सक्रिय रहने को कहा. बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी भी बैठक में पहुंचे. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी बैठक में हिस्सा लिया. इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी बैठक में मौजूद रहे.

ख़बरें फटाफट

विधानसभा सत्र से पहले BJP की अहम बैठक, CM भजनलाल ने विधायकों को क्या समझाया?ZoomCM भजनलाल ने BJP विधायकों को दिए निर्देश, सदन में सक्रिय रहें.

जयपुर. जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले हुई इस बैठक में सदन के अंदर सरकार की रणनीति को लेकर मंथन किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों से सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और सरकार के कामकाज को मजबूती से रखने की बात कही.

विधायक दल की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी भी बैठक में पहुंचे. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी बैठक में हिस्सा लिया. इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में मंत्रीपरिषद के सदस्य और भाजपा विधायक शामिल हुए. विधानसभा सत्र को देखते हुए सभी की नजर इस बैठक पर थी, क्योंकि सदन में सरकार को विपक्ष के सवालों और मुद्दों का जवाब देना है. इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा शुरू की गई.

सदन में विधायक सक्रिय रहें, CM का संदेशमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में विधायकों को साफ संदेश दिया कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी विधायक सक्रिय रूप से भाग लें. उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विजन को सदन में प्रमुखता से रखा जाना चाहिए. सरकार किन योजनाओं पर काम कर रही है और अब तक क्या काम हुए हैं, इसकी जानकारी भी विधायकों को सदन के जरिए जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को सरकार अभूतपूर्व गति से पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि ढाई साल में सरकार ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से ज्यादा बेमिसाल काम किए हैं.

सरकार की उपलब्धियां सदन में रखने पर जोरबैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय जनकल्याण है और इसी सोच के साथ विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से रखें और सरकार के कामों की जानकारी सदन में सामने लाएं. मुख्यमंत्री ने पानी, बिजली, उद्योग, रोजगार और सड़क के क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के कामों का भी जिक्र किया. उनका कहना था कि इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं. विधानसभा सत्र के दौरान इन उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने रखने की तैयारी है.

विपक्ष के मुद्दों पर भी रहेगी नजरविधायक दल की बैठक में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा संभावित है. विधानसभा में विपक्ष सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेर सकता है. ऐसे में भाजपा विधायक दल की ओर से सरकार की रणनीति को लेकर तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की पार्टी बताया और विधायकों से जनता को इसके बारे में सचेत करने की बात कही. सरकार की ओर से किए जा रहे काम और कांग्रेस शासन के बीच अंतर को भी सदन में रखने का संदेश दिया गया.

काफी अहम मानी जा रही है यह बैठकविधानसभा सत्र से पहले हुई यह बैठक भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है. एक तरफ सरकार अपने काम और उपलब्धियों को सदन में रखने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के सवालों और मुद्दों का जवाब देने की रणनीति भी बनाई जा रही है. बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, मंत्री और विधायकों के बीच हुई चर्चा से साफ है कि आने वाले सत्र में सरकार अपने कामकाज को प्रमुखता से सामने रखने की तैयारी में है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 19, 2026, 23:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj