Entertainment

बॉलीवुड कपल एक-दूसरे को दे रहे थे धोखा, 8 दोस्तों के ग्रुप में चल रहा था गंदा खेल, डिटेक्टिव ने किया खुलासा

Last Updated:August 19, 2026, 22:54 IST

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी और अफेयर के किस्से बड़े मशहूर हैं. डिटेक्टिव बलदेव पुरी ने एक मशहूर बॉलीवुड कपल का राज उजागर किया है. उन्होंने बताया कि यह कपल न सिर्फ एक-दूसरे को धोखा दे रहा था, बल्कि एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में भी था. एक्टर पति ने अपनी पत्नी के वैनिटी वैन में जीपीएस लगाकर न सिर्फ जासूसी करवाई, बल्कि उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पैसों की हेराफेरी भी कर रहा था. सबकुछ जानते हुए भी बॉलीवुड कपल आपसी समझौते के तहत साथ में जिंदगी गुजार रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

स्टार कपल एक-दूसरे को दे रहे थे धोखा, 8 दोस्तों के ग्रुप में चला था गंदा खेलZoomडिटेक्टिव बलदेव पुरी ने एक बॉलीवुड कपल की निजी जिंदगी के बारे में बताया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती. उनकी जिंदगी के राज सब सामने आते हैं, लोगों को हैरानी होती है. इनमें से ज्यादातर मामले ऐसे कपल्स के होते हैं जो एक-दूसरे को धोखा देते हैं. डिटेक्टिव बलदेव पुरी ने ऐसे ही एक कपल के बारे में बताया जो लगातार एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे. पति पैसों की धोखाधड़ी में भी शामिल था. वह पर्सनल डील्स के लिए अपनी पत्नी के साइन नकली बनाता था.

डिटेक्टिव बलदेव पुरी ने सिद्धार्थ कन्नन को एक ऐसे एक्टर कपल के बारे में बताया जिनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नहीं थी. एक्ट्रेस के भाई ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उसकी बहन को लग रहा है कि उसका मोबाइल हैक हो गया है. बलदेव ने बताया कि इस एक्टर-पति का एक प्रोडक्शन हाउस भी है और वह बिजनेस डील्स के लिए एक्ट्रेस के साइन नकली बनाता था.

एक्ट्रेस की वैनिटी वैन में लगाया गया रिकॉर्डरडिटेक्टिव बलदेव पुरी ने कहा, ‘वह अपने प्रोडक्शन हाउस से पैसे निकालकर पर्सनल इन्वेस्टमेंट में लगा रहा है.’ उन्होंने आगे बताया कि एक्टर ने दो लोगों को काम पर रखा था जो उसकी पत्नी की हरकतों पर नजर रखते थे और देखते थे कि वह दिन भर किससे मिलती है. उन्होंने खुलासा किया, ‘उसकी (पत्नी की) गाड़ी के अंदर उन्होंने जीपीएस लगा रखा है. उस वैनिटी वैन के अंदर रिकॉर्डर भी लगा हुआ है.’ डिटेक्टिव ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए एक डिटेक्टिव को काम पर रखा था. हालांकि, यह डिटेक्टिव एक्ट्रेस की प्राइवेसी का उल्लंघन कर रहा था और गैर-कानूनी तरीकों से उसकी जासूसी कर रहा था, जिसके बारे में एक्टर को भी पता नहीं था. लेकिन एक्ट्रेस को रिकॉर्डर मिल गया और उसने उसे बलदेव को दे दिया, जिन्होंने फिर उससे डेटा निकाला.

एक्टर ने कानूनी कागजात से हटाया एक्ट्रेस का नाम बलदेव ने कहा कि एक्टर, एक्ट्रेस के साइन नकली बनाकर विदेशी इन्वेस्टमेंट भी कर रहा था. उन्होंने कहा, ‘उसने हंगामा खड़ा कर दिया. वह उस पर चिल्ला रही थी-तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे साइन नकली बनाने की? तुम खुद को समझते क्या हो?’ बलदेव ने साफ कहा कि हालांकि डिटेक्टिव क्लाइंट्स को रिकॉर्डिंग करने का सुझाव दे सकते हैं, लेकिन वे खुद रिकॉर्डर नहीं लगा सकते. उन्होंने बताया कि भले ही एक्टर के पास बहुत पैसा था, फिर भी उन्हें प्रोडक्शन हाउस के लिए अपनी पत्नी के साइन की जरूरत थी. उन्होंने मामला सुलझाने का फैसला किया और सभी कानूनी कागजात से एक्ट्रेस का नाम हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि अब प्रोडक्शन हाउस पूरी तरह से एक्टर ही चलाते हैं, जो अपनी पत्नी के साथ अभी भी ‘खुशहाल शादीशुदा जिंदगी’ बिता रहे हैं.

कपल देते थे एक-दूसरे को धोखाडिटेक्टिव ने बताया कि यह कपल अक्सर एक-दूसरे को धोखा भी देता था. एक्टर के बारे में बात करते हुए बलदेव ने कहा, ‘दूसरों से फेवर लेते थे और फेवर देते थे. मैं तो संबंध बनाने को फेवर कहता हूं.’ उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस भी दूसरों के साथ जुड़ी हुई थीं और कहा, ‘यह बात पति को भी पता थी.’ उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही जुड़ी हुई थीं. बलदेव ने खुलासा किया कि इस कपल के 8 हाई-प्रोफाइल दोस्त थे और एक्ट्रेस उनमें से तीन लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थीं. उन्होंने बताया कि जहां एक्टर इस ग्रुप में दूसरों के साथ जुड़े हुए थे, वहीं विदेश में भी उनके अफेयर थे. हालांकि, कपल ने आपस में एक समझौता कर लिया.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 19, 2026, 22:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj