Entertainment

मर्डर, म्यूजिक और मिस्ट्री, डार्क कॉमेडी के हर सीन में धोखा, हर मोड़ पर ट्विस्ट, क्लाइमैक्स ऐसा घूम जाएगा दिमाग

Last Updated:April 24, 2026, 19:57 IST

छोटे बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा है. साल 2018 में एक ऐसी ही ब्लैक-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर आई, जिसने हर कसौटी पर खरा उतरना सीख लिया था. मेकर्स ने सिर्फ 32 करोड़ रुपये में इस पहेली को तैयार किया. रिलीज के बाद यह फिल्म पहले भारत में छाई, फिर चीन समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए. हर सीन में ट्विस्ट, हर किरदार पर शक और क्लाइमेक्स ने दर्शकों का दिमाग घुमा दिया. इस फिल्म ने साबित कर दिया कि शानदार कहानी और मास्टरफुल डायरेक्शन हो तो छोटा बजट भी बॉक्स ऑफिस की बड़ी कमाई में कोई रोड़ा नहीं बनता.

नई दिल्ली. इस फिल्म की शुरुआत एक हल्की-फुल्की डार्क कॉमेडी की तरह होती है, लेकिन देखते ही देखते कहानी ऐसा खतरनाक मोड़ लेती है कि हर सीन में भरोसा टूटने लगता है. एक साधारण-सी दिखने वाली कहानी अचानक मर्डर, धोखे और साजिशों के जाल में बदल जाती है, जहां कोई भी किरदार पूरी तरह साफ नहीं दिखता. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट सामने आता है. कभी हंसी आती है तो अगले ही पल झटका लगता है. फिल्म को देखने वाला भी लगातार सोचता रहता है कि आखिर सच क्या है, लेकिन जवाब हर बार बदल जाता है और फिर आता है क्लाइमैक्स…जो दिमाग घुमा देता है. कहानी का अंत ऐसा, जो खत्म होकर भी खत्म नहीं होता और देखने वाले को लंबे समय तक उलझन में छोड़ देता है. क्या आप अंदाजा लगा पाए कौन से फिल्म है?

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि दर्शक एक जैसी कहानियों से ऊब चुके हैं और सस्पेंस थ्रिलर एक अलग ही तजुर्बा होते हैं. इन्हीं में से एक थी साल 2018 को रिलीज हुई श्रीराम राघवन की ‘अंधाधुन’. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव थी, जिसने बॉलीवुड थ्रिलर की परिभाषा ही बदल दी. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डार्क कॉमेडी और रोमांस का ऐसा मेल पेश किया गया, जिसे दर्शकों ने शायद पहले कभी देखा हो.

फिल्म में आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. कहानी एक ऐसे पियानिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को अंधा होने का नाटक करता है. लेकिन एक मर्डर केस में फंसने के बाद उसकी जिंदगी ऐसे मोड़ लेती है, जहां हर सच और झूठ की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं.

Add as Preferred Source on Google

‘अंधाधुन’ की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनप्ले और अनप्रेडिक्टेबल नैरेटिव है. फिल्म का हर सीन एक नया ट्विस्ट लेकर आता है, जिससे दर्शक लगातार अनुमान लगाते रहते हैं कि आगे क्या होने वाला है. फिल्म में आयुष्मान खुराना ‘आकाश’ नाम के एक पियानो वादक के किरदार निभाया है. उनकी लाइफ में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उन्हें एक पार्टी में परफॉर्म करने बुलाया जाता है और वहां उनके सामने रिटायर्ड एक्टर की हत्या हो जाती है. दिलचस्प बात यह थी कि हर सीन क्लाइमेक्स जैसा था और फिल्म इतनी मास्टरपीस बनी कि क्लाइमेक्स का अंत आज तक दर्शकों के बीच बहस का विषय है.

यह फिल्म मीडियम बजट में बनी थी. महज करीब 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 95 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 450 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. खासकर चीन में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जहां इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही.

फिल्म में तबू का किरदार काफी सराहा गया. उनका ग्रे शेड वाला रोल कहानी में लगातार तनाव और रोमांच बनाए रखता है. वहीं आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी. 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘अंधाधुन’ ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता. इसके अलावा, फिल्मफेयर और IIFA के पुरस्कारों की झोली भी इसने भर ली. ‘अंधाधुन’ की सफलता का एक बड़ा कारण इसका म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर भी रहा, जिसने फिल्म के सस्पेंस को और गहरा बनाया. साथ ही, फिल्म की एडिटिंग और सिनेमैटोग्राफी ने हर सीन को और प्रभावी बना दिया.

यह फिल्म इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि मजबूत कहानी और बेहतरीन निर्देशन के दम पर बिना बड़े बजट के भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. ‘अंधाधुन’ ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर किया. आज भी जब बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की बात होती है तो ‘अंधाधुन’ का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसा पहेली है, जिसे हर बार देखने पर नया नजरिया मिलता है और शायद यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 24, 2026, 19:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj