Health

106 की उम्र, फिर भी जबरदस्त फिटनेस! अम्मा ने खोला लंबी उम्र का राज

होमताजा खबरlifestyle

106 साल की अम्मा के उगने लगे नए दांत, बुढ़ापा भी हार गया, हैरान करेगी ये कहानी

Last Updated:April 24, 2026, 20:02 IST

Secrets For Healthy And Long Life: ये हैं 106 की अम्मा.. जिन्हें उम्र के इस पड़ाव में भी आंखों से दिखाई देता है, कानों से सुनाई देता है, चलते फिरते हुए घर के सभी काम कर लेती हैं. हैरानी की बात तो ये है कि अम्मा अपने जीवन की इस लंबी पारी में कभी बीमार नहीं पड़ीं तो आइए जानते हैं अम्मा के लंबे और स्वस्थ जीवन का राज…

Chhuttan Tiwari Lifestyle: आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी अम्मा की, जो 106 की उम्र में भी बीमार नहीं पड़ी हैं. अम्मा के दांत भले ही कम हो लेकिन वह आज भी सब कुछ खाती हैं. अम्मा का कहना है कि उनके दांत फिर से नए आ गए हैं और वह एक बार फिर जीवन की नई शुरुआत कर रही हैं. उनके जीवन में उमंग है और आज तक वह बीमार भी नहीं पड़ी हैं. अम्मा की स्वस्थ और लंबे जीवन का क्या है राज आइए जानते हैं…

छतरपुर के गौरिहार तहसील के गहबरा गांव की रहने वाली छुट्टन तिवारी लोकल से बातचीत में बताती हैं कि वह 106 साल की हो चुकी हैं. जन्म तारीख तो नहीं पता लेकिन जब वह 11 साल की थीं तो उनका ब्याह हो गया था. 25 साल तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई. पहली संतान हुई थी वह खत्म हो गई. तीसरी संतान हुई, चौथी संतान हुई और पांचवीं संतान. लेकिन दुर्भाग्यवश 40 वर्ष की उम्र में तीसरे बेटे की मृत्यु हो गई. चौथा बेटा भी जन्म के कुछ महीने बाद खत्म हो गया था. पांचवां पुत्र ही उनके पास है जिसकी उम्र 62 वर्ष हो गई है. उनका कहना है कि बस यही बची है उनकी एक संतान जो ख्याल रखती है.

इस उम्र में भी करती हैं काम छुट्टन बताती हैं कि वह आज भी खुद घर के सभी काम करती हैं. सभी तरह के काम चलते-फिरते हुए कर लेती हैं. भोजन से लेकर मेहनत वाला काम भी करती हैं.

आंखों से दिखता कानों से सुनाई देताछुट्टन बताती हैं कि वह जीवन का शतक पूरा कर चुकी हैं लेकिन अभी तक ईश्वर की कृपा है कि वह बीमार नहीं हुई हैं. उन्हें कान से अच्छे से सुनाई देता है, आंखों से दिखाई देता है. चलने में भी दिक्कत नहीं है. कहने का मतलब है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.‌

ये है खान-पान 106 वर्षीय अम्मा बताती हैं कि वह सूर्य देव के उदय होने से पहले जग जाती हैं. सुबह जगते ही सूर्य देव के दर्शन करती हैं. इसके बाद पानी पीती हैं. पानी पीने के बाद 1 गिलास चाय पीती हैं. चाय के साथ में 2 बिस्किट खाती हैं. इसके बाद पानी में फूले हुए मखाने, बादाम, छुहारे, किशमिश, काजू बांटती हैं. इसे दूध के साथ घोंट कर पी जाती हैं. रात में ही ड्राई फ्रूट्स पानी में फुला देती हैं. सभी की मात्रा 2 से 3 रखती हैं.

सूर्य उदय से पहले जगती हैं अम्मा बताती हैं कि वह बिस्तर पर कम लेटती हैं. वह सिर्फ 4 घंटे ही सोती हैं. ज्यादातर समय चलते-फिरते हुए काम करती रहती हैं. शायद इसलिए वह हर तरह का भोजन पचा पाती हैं. अम्मा बताती हैं कि अभी गर्मी में महुआ की डुबरी, मुरका और हलुआ बनाकर खाती हैं. उन्हें पुराने व्यंजन से लेकर नए व्यंजन पसंद हैं.

नए दांत जमने लगे अम्मा बताती हैं कि भले ही मेरे दांत न हो लेकिन कोशिश हर तरह का खाना खाने की होती है. हालांकि, उनके एक बार फिर से दांत जमने लगे हैं. अम्मा बताती हैं कि रोटी तो नहीं खा पाती हैं लेकिन दूध के साथ रोटी मीसकर खा लेती हैं. वह ज्यादातर लिक्विड या सेमीसोलिड भोजन लेती हैं.‌ हलवा खाना पसंद करती हैं.

About the AuthorDeepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining she has worked with Re…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Chhatarpur,Madhya Pradesh

First Published :

April 24, 2026, 20:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj