लूणी के सरकारी स्कूल में बच्चियों से धुलवाए बर्तन और लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Last Updated:August 21, 2026, 09:20 IST
Luni School Viral Video: लूणी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्राओं से बर्तन धुलवाने और पोंछा लगवाने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दो बच्चियां किचन का काम करती दिख रही हैं. घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों में भारी गुस्सा है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि विभाग जांच के बाद क्या कदम उठाता है.
ख़बरें फटाफट
Luni School News: सरकारी स्कूल में छात्राओं से बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल
Jodhpur: जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां छोटी नाबालिग छात्राओं से विद्यालय परिसर में किचन के जूठे बर्तन धुलवाने और सफाई कार्य करवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है. साथ ही स्थानीय शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो मासूम बच्चियां विद्यालय परिसर में घरेलू काम करती हुई साफ नजर आ रही हैं. वीडियो के एक दृश्य में एक छोटी बच्ची किचन के बड़े-बड़े बर्तन धोती हुई दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी बच्ची हाथ में वाइपर लेकर फर्श पर पोंछा लगा रही है. विद्यालय में मौजूद किसी सजग व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया.
Luni News: लूणी के सरकारी स्कूल में नाबालिग बच्चियों से बर्तन धुलवाने और पोंछा लगवाने का वीडियो वायरल. शिक्षा विभाग की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल. pic.twitter.com/1PWb8DUoGn



