Entertainment

‘बड़े-बड़े लोग जवाब नहीं दे पाते’ डीवा पेजेंट में महिलाओं का हुनर देख हैरान हुए अमन वर्मा, दिल खोलकर की तारीफ

Last Updated:August 04, 2026, 23:15 IST

एक्टर अमन वर्मा ने महिलाओं के टैलेंट की जमकर तारीफ की. वे पेजेंट से पिछले 10-11 सालों से जुड़े हुए हैं. अमन ने टैलेंट और सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती. उन्होंने इवेंट में 67 साल की एक कंटेस्टेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि खूबसूरती, आत्मविश्वास और सही समझ का होना उम्र से कहीं ज्यादा मायने रखता है.

ख़बरें फटाफट

'बड़े लोग जवाब नहीं दे पाते' डीवा पेजेंट में महिलाओं का हुनर देख हैरान अमनZoomअमन वर्मा का बेबाक बयान.

नई दिल्ली: एक्टर अमन वर्मा कभी टीवी के टॉप एक्टर थे. वे आज भले ज्यादा एक्टिव न हो, मगर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं. उन्होंने ‘मिसेज एंड मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन’ इवेंट में मीडिया संग बातचीत की. उन्होंने इवेंट की तारीफ करते हुए इसे महिलाओं के लिए अपना टैलेंट दिखाने वाला एक मंच बताया. उन्होंने बताया कि वे इस पेजेंट के साथ लगभग 10-11 साल से जुड़े हुए हैं.

अमन वर्मा ने माना कि इस इवेंट ने हर फील्ड की महिलाओं को मौका दिया गया है, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को सभी को दिखा पाएं. वे बोले, ‘हम उन्हें मंच देते हैं, जिसके जरिए वे अपने अंदर का हुनर हर किसी को दिखा सकें. डीवा पेजेंट को करीब 11-12 साल हो गए हैं और मैं उतने ही समय से उससे जुड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं अगले इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

अमन वर्मा का बेबाक बयान एक्टर अमन वर्मा ने डीवा पेजेंट में आयु सीमा को नकारते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आयु सीमा होनी भी नहीं चाहिए क्योंकि मेरा मानना है कि इंसान जब फैसला कर ले कि जिंदगी में कुछ हासिल करना है, तो उम्र कितनी भी हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आज भी ऐसा ही कुछ हुआ है, हमारे यहां एक कंटेस्टेंट की उम्र 67 साल है. आप देख सकते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर वो आई हैं और अब मुझे लगता है कि ये अब बढ़ेगा ही और आगे चलकर 70 की उम्र के आसपास के लोग भी होंगे.’

अमन वर्मा ने दिल खोलकर की तारीफएक्टर ने आगे कहा, ‘एक कंटेस्टेंट के अंदर सब कुछ होना चाहिए, खूबसूरती, आत्मविश्वास, क्षमता, सही जवाब देने का गुण और समझ भी होनी चाहिए. सबसे बड़ी बात की जब आप मंच पर होते हैं और उस दौरान जब आपसे सवाल किया जाता है. उस सवाल का जवाब कैसे देते हैं, क्योंकि मैंने देखा है कि बड़े-बड़े लोग नहीं दे पाते हैं. इवेंट में जितनी भी महिलाएं थी, वो सभी पढ़ी-लिखी और टैलेंटे की धनी थीं. मुझे लगता है कि इस उम्र में आत्मविश्वास का होना, सभी अच्छे से बोल सकती थी क्योंकि हम तो बोलते रहते हैं, उन्हें कम मौके मिलते हैं. सभी ने अच्छे से परफॉर्म किया.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 23:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj