World

Indonesia Earthquake Live: कुछ ही घंटों बाद इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, 47 की मौत, सुनामी का अलर्ट

Last Updated:August 15, 2026, 21:24 IST

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आया है. इसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है. जोरदार झटकों से कई इमारतें ढह गईं. सड़कों पर भूस्खलन का मलबा फैल गया. डर के कारण लोग अपन…और पढ़ेंकुछ ही घंटों बाद इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, 47 की मौत, सुनामी का अलर्टZoom

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी. भूकंप के झटकों से कई इमारतें ढह गईं. सड़कों पर भूस्खलन का मलबा आ गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए.

अब तक इस भूकंप में कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी BNPB के प्रमुख सुहार्यांतो ने बताया कि राहत और बचाव दल जैसे-जैसे प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं.

भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबत

भूकंप के बाद Flores के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ. सिक्का, वेस्ट मैनग्गाराई और ईस्ट मैनग्गाराई इलाकों से कम से कम 20 शव बरामद किए गए. इनमें रेओके गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर मारे गए 8 लोग भी शामिल हैं. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दो ग्रामीणों के मलबे में दबने के बाद लापता होने की खबर भी सामने आई थी.

सड़कें बंद, घर और सरकारी इमारतें बर्बाद

भूकंप से फ्लोरेस में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है. सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलते नजर आए.

सुनामी का भी था खतरा

भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी. इससे समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में डर फैल गया. हालांकि, बाद में समुद्र के जलस्तर में कोई बड़ा बदलाव नहीं मिलने के बाद सुनामी की चेतावनी हटा दी गई.

फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है. टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. अधिकारियों को आशंका है कि बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है.

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की गिनती 47 हुई

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई. अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इंडोनेशिया की नेशनल डिजास्टर्ड मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि प्रभावित इलाकों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. भूकंप के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की हालत अलग-अलग है और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है. राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं. अधिकारियों को आशंका है कि बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों और घायलों की संख्या में और बदलाव हो सकता है.

भूकंप के बाद सुनामी की लहरें

समुद्र के जलस्तर की निगरानी करने वाले स्टेशनों ने मंग्गाराई और ईस्ट मंग्गाराई के तटीय गांवों में सुनामी की लहरें दर्ज कीं. यहां लहरों की ऊंचाई 1.61 मीटर यानी करीब 5.3 फीट तक पहुंच गई. कई इलाके में भी करीब 0.94 मीटर यानी 3.1 फीट ऊंची लहरें दर्ज की गईं. सबसे ज्यादा तबाही ईस्ट मंग्गाराई के नगाडा गांव में देखने को मिली. यहां 1.61 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें पहुंचीं. इसके बाद पूरा तटीय इलाका कीचड़ और मलबे से ढक गया.

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप से 40 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप से कई इमारतें ढह गईं और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. तेज झटके महसूस होते ही कई लोग डरकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई.

भूस्खलन से रास्ते बंद और बिजली गुल

भूकंप के तेज झटकों के बाद प्रभावित इलाकों में हालात और बिगड़ गए. कई जगह भूस्खलन हुआ, बिजली चली गई और मोबाइल व संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं. सबसे ज्यादा चिंता नागेकेओ इलाके को लेकर है, जो भूकंप के केंद्र के सबसे करीब बताया जा रहा है. यहां पहुंचने की कोशिश कर रही राहत और बचाव टीमों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. भूस्खलन के कारण सड़कें मलबे से पूरी तरह बंद हो गई हैं. इसके चलते रेस्क्यू टीमें अभी तक नागेकेओ तक नहीं पहुंच पाई हैं.

इंडोनेशिया में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. पेमातांग्सियांतर शहर से करीब 7 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा होने के कारण आसपास के इलाकों में लोगों के बीच डर फैल गया. कई लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र पेमातांग्सियांतर के बेहद करीब होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए जाने की संभावना है.

भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा भी पैदा हो गया था. भूकंप के तुरंत बाद देश की मौसम और भू-भौतिकी एजेंसी BMKG ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई और लोगों से सुरक्षित जगह यानी ऊंचे इलाकों की ओर जाने की अपील की. सुनामी के डर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे. सड़कों पर लोग पैदल, बाइक और कारों से निकलते दिखाई दिए. कई लोग पिकअप ट्रकों में बैठकर भी सुरक्षित जगहों की ओर जाते नजर आए. इसके बाद अधिकारियों ने समुद्र के जलस्तर पर लगातार नजर रखी. जब समुद्र में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले, तो सुनामी की चेतावनी हटा दी गई. BMKG के भूकंप और सुनामी विभाग के निदेशक विजायांतो ने कहा कि सुनामी की चेतावनी खत्म कर दी गई है, लेकिन समुद्र के जलस्तर की निगरानी अभी जारी रहेगी. यानी फिलहाल सुनामी का खतरा टल गया है, लेकिन अधिकारी किसी भी संभावित बदलाव को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं.

First Published :

August 15, 2026, 15:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj