iPhone 17 पर ₹20,000 तक का फायदा! 15 भी होगा सस्ता! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में मचने वाली है लूट

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2026 में ऐपल के आईफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी डील देखने को मिल सकती है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल से पहले आईफोन 17 और आईफोन 15 की कीमतों का खुलासा कर दिया है. फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 को ऑफर्स के बाद 79,999 रुपये और आईफोन 15 को 63,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, आईफोन 17 की सेल कीमत 84,999 रुपये रखी गई है. ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है.
इन ऑफर्स को मिलाने के बाद आईफोन 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये हो जाती है. फिलहाल ऐपल की वेबसाइट पर आईफोन 17 के 256GB मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है, जबकि 512GB वेरिएंट 1,24,900 रुपये में लिस्टेड है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐपल ने सितंबर 2025 में आईफोन 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ऐसे में फ्लिपकार्ट की आने वाली डील के तहत फोन की प्रभावी कीमत इसकी लॉन्च कीमत से भी कम हो सकती है.
आईफोन 15 भी सस्ते में मिलेगा
फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale में आईफोन 15 की कीमत भी कम रखी गई है. फोन की सेल कीमत 67,999 रुपये बताई गई है. ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा. इन दोनों ऑफर्स के बाद आईफोन 15 की प्रभावी कीमत 63,999 रुपये हो जाएगी.
9 अक्टूबर से शुरू होगी Big Billion Days Sale
फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी. फ्लिपकार्ट Plus और Black मेंबर्स के साथ कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर की आधी रात से अर्ली एक्सेस मिलेगा.
इससे पहले फ्लिपकार्ट ने आईफोन 17 की कीमत को “7X,XXX” के तौर पर टीज किया था. अब कंपनी ने 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत की जानकारी देकर इस कीमत को स्पष्ट कर दिया है. हालांकि, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस की शर्तें लागू होंगी, इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफर्स और पात्रता की शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए.



