iPhone 17 Pro Max Vijay Sale Discount Offer: ₹10,000 सस्ता हुआ ये धुरंधर iPhone, धड़ाधड़ हो रही बिक्री, बंपर ऑफर देख झूम उठे ऐपल फैंस

Last Updated:April 07, 2026, 07:47 IST
आईफोन 17 Pro Max पर ₹10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. 6.9-इंच डिस्प्ले, A19 Pro चिप और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ यह प्रीमियम फोन अब कम कीमत में उपलब्ध है, जानिए डील डिटेल और क्या अभी खरीदना सही रहेगा…
ख़बरें फटाफट

प्रीमियम iPhone अब कम कीमत में! मौका हाथ से न जाने दें
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. ऐपल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max इस समय भारी छूट के साथ उपलब्ध है. भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,49,900 रुपये थी, लेकिन अब Vijay Sales पर यह फोन 1,45,490 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे तौर पर 4,410 रुपये की कटौती.
इसके अलावा, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 6,000 रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं HDFC बैंक कार्ड पर 4,500 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है. कुल मिलाकर, ग्राहक इस डील में 10,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं.
आईफोन 17 प्रो मैक्स की खासियतफीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरिएंस देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाता है.
कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 48MP का ट्रिपल Fusion कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी लाइफ भी इसकी बड़ी खासियत है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है.
अब सवाल ये है कि क्या आपको यह फोन अभी खरीदना चाहिए? अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं और अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, तो यह डील काफी आकर्षक है. हालांकि, अगर आप जल्दी में नहीं हैं, तो आने वाले बड़े सेल इवेंट्स या नए iPhone लॉन्च (संभावित तौर पर सितंबर 2026) का इंतजार करके और बेहतर डील पा सकते हैं. लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ऑफर उन यूजर्स के लिए शानदार है जो कम कीमत में फ्लैगशिप iPhone खरीदना चाहते हैं.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 07, 2026, 07:05 IST



