Sports

IPL 2026: दिल्ली-पंजाब मैच के दौरान मैदान पर आई एम्बुलेंस, चोटिल लुंगी एनगीडी को आनन-फानन में ले जाना पड़ा अस्पताल

होमखेलक्रिकेट

दिल्ली-पंजाब मैच के दौरान मैदान पर आई एम्बुलेंस, लुंगी एनगीडी को लगी चोट

Last Updated:April 25, 2026, 18:05 IST

Lungi Ngidi Injured: अरुण जेटली स्टेडियम में एक कैच लेने के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगीडी गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या का कैच लेने का प्रयास करते वक्त एनगीडी सिर के बल जमीन पर गिरे और फिर दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए. किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए मैदान पर तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया गया और एनगीडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.दिल्ली-पंजाब मैच के दौरान मैदान पर आई एम्बुलेंस, लुंगी एनगीडी को लगी चोटZoomपंजाब-दिल्ली मैच के दौरान लुंगी एनगीडी को लगी चोट.

नई दिल्ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तब कुछ देर के लिए खेल रुक गया, जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगीडी फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान एक कैच लेने के चक्कर में इस साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर को सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. एनगीडी के चोटिल होते ही मैदान पर फिजियो आए, लेकिन स्थिति को गंभीरता को समझते हुए उन्हें एम्बुलेंस से अस्प्ताल ले जाया गया, जहां उनका चेकअप होगा. इस दौरान मैदान में मौजूद फैंस और दोनों टीमों का खेमा टेंशन में नजर आया. उम्मीद है एनगीडी को कोई गंभीर चोट न लगी हो और जल्द ही वह मैदान पर लौटें.

कैसे चोटिल हुए एनगीडी?दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. इसी ओवर में यह वाकया हुआ. तीसरी गेंद पर पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या ने एक शॉट हवा में खेला. मिड-ऑफ पर खड़े एनगीडी पीछे की ओर भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. गेंद तक पहुंचने की कोशिश में एनगीडी का बैलेंस बिगड़ गया और गिरते समय उनका सिर जमीन से जोर से जा टकराया. चोट लगने के बाद एनगिडी काफी दर्द में दिखे. वे काफी देर तक मैदान पर बिना किसी हलचल के पड़े रहे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने तुरंत एंबुलेंस को मैदान के अंदर बुलाया और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले जाया गया.

लुंगी एनगीडी को ले जाया गया अस्पताल.

एनगिडी के सिर में चोट लगने के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ नियम का इस्तेमाल किया. उनकी जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 25, 2026, 18:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj