IPL 2026 Mumbai Indians playoffs scenario: 8 मैच में 6 हार… फिर भी मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में पहुंच सकती है, जानें क्या है पूरा समीकरण

होमखेलक्रिकेट
8 मैच में 6 हार… फिर भी MI प्ले ऑफ में पहुंच सकती है, जानें पूरा समीकरण
Last Updated:April 30, 2026, 06:29 IST
IPL 2026 Mumbai Indians playoffs scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस को इस सीजन अबतक खेले गए 8 मैचों में सिर्फ 2 में जीत मिल पाई है. टीम को लीग स्टेज में अभी 6 मैच और खेलने हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब मुंबई इंडियंस पर प्ले ऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है टीम के लिए सिनेरियो.
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में प्लेऑफ सिनेरियो
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बुरी तरह से पिछड़ गई है. सीजन में जीत से शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम लीग स्टेज में खेले गए अबतक अपने 8 मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाई है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का भी खतरा मंडरा है. हालांकि, मुंबई की टीम आईपीएल में जोरदार वापसी के लिए जानी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं लीग चरण में उसके बचे हुए मैचों के आधार पर अब मुंबई के लिए प्लेऑफ का क्या समीकरण बन रहा है.
मुंबई इंडियंस के लिए क्या है प्लेऑफ समीकरण
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंक के साथ 9वें स्थान पर है. टीम को लीग स्टेज में अभी 6 मुकाबले और खेलने है. वहीं उसके रनरेट की बात करें तो वह -0.784 जो अंतिम स्थान पर मौजूद लखनऊ सुपरजायंट्स से थोड़ा बेहतर है. मुंबई को इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 14 अंकों की जरूरत है, लेकिन उसके साथ-साथ उसे अपने रनरेट में भी सुधार करना होगा.
ऐसे में अगर मुंबई की टीम अपने बचे हुए 6 मैचों में से 5 में भी जीत दर्ज करती है तो उसके लिए प्लेऑफ का मौका बन सकता है. वहीं, टीम के लिए दूसरा समीकरण ये है कि यहां से मुंबई अगर अपने एक भी मैच नहीं गंवाती है तो वह 16 अंक तक पहुंच सकती है, जिससे उसके लिए प्लेऑफ का दरवाजा खुल जाएगा, लेकिन उसके लिए मुंबई इंडियंस को धमाकेदार वापसी करनी होगी और अपने बचे हुए मैचों में विरोधियों को धूल चटाना होगा.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 30, 2026, 06:29 IST



