Tech

iQOO Z11 भारत में OnePlus और Redmi को देगा टक्कर, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, मिलेगी 12GB RAM

Powered by :

Last Updated:July 07, 2026, 14:36 IST

iQOO ने भारत में नए Z11 सीरीज स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 चिप, Android 16 और 30,000 रुपये से कम कीमत मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

iQOO Z11 भारत में OnePlus और Redmi को देगा टक्कर, लॉन्च से पहले सामने आए फीचरZoomiQOO Z11 का भारत लॉन्च करीब, Geekbench लिस्टिंग में Android 16 और 12GB RAM के संकेत

अगर आप 30,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. iQOO ने भारत में अपने नए Z11 सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का टीजर जारी कर दिया है. हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह iQOO Z11 हो सकता है. लॉन्च की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि फोन जल्द भारतीय बाजार में एंट्री करेगा.

iQOO Z11 पहले से चीन और मलेशिया जैसे बाजारों में उपलब्ध है, लेकिन भारतीय मॉडल इन दोनों से अलग हो सकता है. चीन में यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि मलेशिया में इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है.

वहीं, भारत में आने वाले मॉडल को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कुछ लीक में दावा किया गया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. साथ ही यह फोन Android 16 पर काम करेगा.

Geekbench से मिला हिंटहाल ही में एक प्रोटोटाइप मॉडल को Geekbench AI पर भी देखा गया है. लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 12GB RAM मिल सकती है और ये एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है.

कीमत कितनी हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Z11 की कीमत 30,000 रुपये से कम रखी जा सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में OnePlus, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Vivo S60e का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता हैकुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि भारतीय iQOO Z11, Vivo S60e का रीब्रांडेड या थोड़ा बदला हुआ वर्जन हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो फोन में ये फीचर्स मिल सकते हैं:

6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले
1.5K रेजोल्यूशन
144Hz रिफ्रेश रेट
7,200mAh की बड़ी बैटरी
90W फास्ट चार्जिंग
50MP फ्रंट कैमरा
50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप

अभी करना होगा इंतजार

फिलहाल iQOO ने सिर्फ टीजर जारी किया है. लॉन्च डेट, कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी कंपनी आने वाले दिनों में साझा कर सकती है. अगर लीक सही साबित होते हैं, तो iQOO Z11 बड़ी बैटरी, नए प्रोसेसर और Android 16 के साथ अपने सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj