Business

क्या प्रॉपर्टी मार्केट में आने वाला है बूम? कुछ समय में 10 गुना होगा पैसा, जानें इन्वेस्ट में फायदा या नुकसान

Last Updated:July 28, 2026, 11:45 IST

Property market News: आज कल लोग अपने पैसे को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें घाटा न हो. वह कई तरह की पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करते हैं. लेकिन इस समय प्रॉपर्टी का कारोबार या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने पर भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. आने वाले समय में ये बाजार और बूम कर सकती है. क्या है एक्सपर्ट की राय आइये जानते हैं…

सागर. आजकल प्रॉपर्टी का बिजनेस खूब फल फूल रहा है. प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले लोग थोड़े से ही समय में खूब पैसा कमा लेते हैं लेकिन केवल प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले ही नहीं प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने वाले छोटे परिवार, मिडिल क्लास फैमिली भी इससे अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं. आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि अगर कोई आज के समय में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करता है तो वह आने वाली दो-5 साल में किस तरह से फायदे या नुकसान में रहेगा.

सागर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले महेंद्र सेन बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति दो पांच लाख की लागत लगाकर कोई धंधा शुरू करता है तो यह जरूरी नहीं है कि उसके लिए फायदा हो कई बार उनका कारोबार आगे नहीं बढ़ पाता और नुकसान हो जाता है लेकिन इस समय प्रॉपर्टी का एकमात्र ऐसा इन्वेस्ट है जिसमें अगर कोई 5 लाख भी लगता है तो वह 1 से 2 साल में डेढ़ से 2 गुना तक लाभ आराम ले सकता है.

प्रॉपर्टी के मार्केट में बूम आने वाला है?महेंद्र बताते हैं कि आज के समय में अगर किसी के पास थोड़े भी पैसे हैं और वह इन्वेस्ट करने के मूड में है तो उसे प्रॉपर्टी में बिना सोचे समझे इन्वेस्ट कर देना चाहिए, इसमें चाहे वह जमीन खरीद ले, चाहे प्लॉट खरीद ले, चाहे मकान खरीद ले या फार्म हाउस खरीद ले, आने वाले समय में बहुत तेजी से प्रॉपर्टी के मार्केट में बूम आने वाला है. इस समय थोड़ा बाजार स्लो चल रहा है. 2028 के बाद अचानक से जमीनों के दाम में बहुत तेजी देखने को मिलेगी.

लेकिन महेंद्र कहते हैं कि अगर प्लाट या कॉलोनी में कहीं पर इन्वेस्ट कर रहे हैं तो वहां कुछ चीजों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे कि वहां का डायवर्सन हो, रेरा पंजीयन हो, टी एंड सी में आने वाली सभी शर्तें पूरी हो और सबसे बड़ी बात यह जरूर देखें कि जहां पर आप मकान या जमीन खरीद रहे हो वह ग्रीन बेल्ट एरिया में ना आती हो नहीं तो इसकी वजह से एक खटखटी मन में लगी रहती है कि ना जाने सरकार कब क्या कर दे.

5 साल में 10 गुना बढ़ी कीमतअगर कोई ऐसी लोकेशन है जहां भविष्य में कोई सड़क निकल सकती है कोई बड़ा डेवलपमेंट हो सकता है और वहां रेट सस्ते चल रहे हो तो आज ही वहां पर इन्वेस्ट कर दें क्योंकि 5 साल में इसकी कीमत 10 गुना तक बढ़ सकती है. उदाहरण के लिए सामने तो जैसे चितौरा गांव के पास जो जमीन के दाम दो-तीन साल पहले तक 10 लाख रुपए प्रति एकड़ चल रहे थे. लेकिन यहां पर सागर सेंट्रल जेल के लिए जमीन आरक्षित होने और नई बिल्डिंग बनने का प्रस्ताव आने के बाद जमीन के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं एक करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक जमीन की बिक्री होने लगी है.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sagar,Madhya Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj