Sports

सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचे, दफ्तर में मची अफरा-तफरी

होमखेलक्रिकेट

सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचे

Last Updated:August 05, 2026, 09:08 IST

Ishan Kishan Assistant Manager: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही अपनी सरकारी नौकरी पर पहुंच गए. सोशल मीडिया पर ईशान किशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में उन्होंने गले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पहचान-पत्र पहना हुआ है. ईशान पटना स्थित RBI ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं.सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचेZoomआरबीआई के दफ्तर में ईशान किशन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में सरकारी बाबू बनकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर ईशान किशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बैंक स्टाफ के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं. ईशान ने खुद आरबीआई का आई-कार्ड भी पहना हुआ है. ऐसे में ईशान की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि बहुत से लोगों को यह नहीं पता था कि ईशान किशन आरबीआई में काम करते हैं.

दरअसल, ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति साल 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी. उस समय ईशान उभरते हुए क्रिकेटर थे और उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. ईशान आरबीआई के लिए डीवाई पाटिल जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. ऐसे में ईशान को जब भी क्रिकेट से समय मिलता है, वह आरबीआई के दफ्तर जाते हैं.

ईशान के साथ सेल्फी लेते रहे स्टाफ

ईशान किशन आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं. यही कारण है कि ईशान जैसे ही दफ्तर पहुंचे, वहां के स्टाफ में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. चूंकि ईशान अपने व्यस्त क्रिकेटिंग शेड्यूल के कारण आरबीआई की ड्यूटी पर कम ही आते हैं, इसलिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया.

असिस्टेंट मैनेजर ईशान को कितनी सैलरी मिलती है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए लेवल का पद होता है, जिसकी सैलरी काफी आकर्षक होती है. इस पद के लिए बेसिक सैलरी की बात करें, तो वह 45000 से 49000 के बीच होती है. बेसिक सैलरी में अन्य सुविधाओं और भत्तों को जोड़ने के बाद यह 90000 से 115000 तक पहुच जाती है. इसके बाद कुछ जरूरी कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी 75000 से 90000 के बीच आती है. इस तरह ईशान किशन आरबीआई से हर महीने करीब 90000 रुपए सैलरी पाते हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 09:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj