Entertainment

पापा रवि किशन की रीवा ने ही खींच दी टांग, वायरल मीम ट्रेंड में ली धांसू एंट्री, मिनटों में छा गया वीडियो

Last Updated:August 05, 2026, 09:41 IST

Ravi Kishan Daughter Rivva Kishan ridiculously Trolls Him: क्या बेटी ही बन गई पापा रवि किशन की सबसे बड़ी ट्रोलर? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रवि किशन के मीम ट्रेंड में अब उनकी बेटी रीवा किशन ने भी मजेदार अंदाज में एंट्री मार दी है. एक छोटी-सी इंस्टाग्राम रील ने मिनटों में लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया और फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. आखिर वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों लोग इसे रवि किशन के सबसे मजेदार मीम्स में से एक बता रहे हैं? चलिए बताते हैं…पापा रवि किशन की रीवा ने ही खींच दी टांग, वायरल मीम ट्रेंड में ली धांसू एंट्रीZoomरीवा किशन की पापा रवि के साथ ये रील काफी वायरल हो रही है.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं. उनके इंटरव्यू, डायलॉग और लिया टीवी अपीयरेंस लगातार मीम्स का हिस्सा बन रहे हैं. अब इस वायरल ट्रेंड में उनकी बेटी रीवा किशन भी शामिल हो गई हैं. उन्होंने अपने पापा को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल करते हुए एक मजेदार इंस्टाग्राम रील शेयर की है, जिसे इंटरनेट यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में रवि किशन एक नकली लाल रंग के टेलीफोन बूथ के अंदर फोन पर बात करते हुए नजर आते हैं. वहीं, बाहर खड़ी रीवा अपनी बारी का इंतजार करती रहती हैं, लेकिन रवि किशन बूथ से बाहर ही नहीं निकलते. इसी छोटे से सीन को मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.

पापा रवि किशन की रीवा ने कर दिया ट्रोल

रीवा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया- ‘मुझे भी बात करनी थी मां से’. वीडियो के बैकग्राउंड में अरूब खान का मशहूर गाना ‘गुच्ची’ बज रहा है, जो इन दिनों रवि किशन के मीम्स के साथ सोशल मीडिया पर जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इस रील ने 2.2 मिलियन यानी 22 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj