Tech

16 जुलाई को लॉन्च होगा itel का दमदार फोन, गिरने और गर्मी से नहीं होगा खराब, आई पहली झलक

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट का कंपीटीशन लगातार बढ़ रही है. इसी बीच itel जल्द ही अपनी Zeno सीरीज के दो नए स्मार्टफोन itel Zeno 100 Pro और itel Zeno 100 Lite लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के कई अहम फीचर्स टीज कर दिए हैं. खास बात यह है कि कंपनी इस बार सिर्फ कीमत पर नहीं, बल्कि फोन की मजबूती (Durability) पर भी जोर दे रही है.

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से खराब न हो, तो यह नई Zeno सीरीज आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकती है.

16 जुलाई को लॉन्च होगा itel Zeno 100 Pro

अमेज़न पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक itel Zeno 100 Pro भारत में 16 जुलाई को लॉन्च होगा. कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा के कठिन इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

फोन को MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है. इसके अलावा इसमें Heat Resistance और Drop Resistance भी मिलेगा, यानी गर्म मौसम और हल्के-फुल्के गिरने की स्थिति में भी फोन बेहतर तरीके से काम कर सकेगा.

TV और AC भी कर पाएंगे कंट्रोल

टीजर में ‘Point and Tap Control Connectivity’ फीचर का भी जिक्र किया गया है. माना जा रहा है कि फोन में IR Blaster दिया जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स TV, AC और दूसरे IR सपोर्ट वाले होम अप्लायंसेज को सीधे फोन से कंट्रोल कर सकेंगे.

फोन के पीछे ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिखाई दिया है, हालांकि कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

Zeno 100 Lite में मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने itel Zeno 100 Lite के कुछ फीचर्स भी कंफर्म किए हैं. इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी.

इसके अलावा फोन में:

5,000mAh बैटरी
DTS सपोर्ट वाले स्पीकर्स
MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. नाम से ही साफ है कि यह मॉडल Pro वेरिएंट से अधिक किफायती हो सकता है.

लॉन्च डेट का इंतजार

फिलहाल कंपनी ने Zeno 100 Lite की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. हालांकि उम्मीद है कि इसे भी 16 जुलाई को Zeno 100 Pro के साथ पेश किया जा सकता है. आने वाले दिनों में कंपनी प्रोसेसर, कैमरा, कीमत और अन्य फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है.

अगर itel इन स्मार्टफोन्स को आक्रामक कीमत पर लॉन्च करता है, तो बजट सेगमेंट में Realme, Redmi, Lava और Infinix जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj