Rajasthan

Jaipur News: जयपुर को मिलेगी हाईटेक हेल्थ की नई सौगात, 700 करोड़ से बनेगा माहेश्वरी मेडिकल इंस्टीट्यूट

Last Updated:August 23, 2026, 13:10 IST

जयपुर के गणपतपुरा में करीब 600 से 700 करोड़ रुपए की लागत से माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर विकसित किया जा रहा है. 300 बेड से शुरू होने वाले इस हाईटेक हॉस्पिटल की क्षमता भविष्य में 600 बेड तक बढ़ाई जाएगी. यहां इलाज के साथ मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग-पैरामेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च की सुविधाएं भी होंगी. लक्ष्य करीब 5 लाख लोगों को रियायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

जयपुर. शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला एक बड़ा हॉस्पिटल बनाना शुरू हो गया है. गणपतपुरा में माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर बन रहा है. यह हॉस्पिटल इलाज, चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल रिसर्च को एक ही परिसर में जोड़ने वाला आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र होगा. यह हाईटेक हॉस्पिटल करीब 600 से 700 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगा. यहां मरीजों को निजी अस्पतालों की तुलना में रियायती दरों पर बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी.

यह हॉस्पिटल करीब 22 हजार वर्गगज से अधिक जगह में बनाया जा रहा है, इसमें लगभग 10 लाख वर्गफीट में हॉस्पिटल को बिल्डिंग बनाई जाएगी. हॉस्पिटल में तीन मंजिला बेसमेंट होंगे और कुल 11 मंजिल से ऊपर की पूरी बिल्डिंग होगी. पहले चरण में करीब 5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में 300 बेड की सुविधा तैयार की जाएगी. इसके बाद हॉस्पिटल की क्षमता बढ़ाकर 600 बेड की जाएगी. भविष्य में मरीजों के लिए यहां आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधा मिलेगी.

इलाज के साथ डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने पर जोर

इस अस्पताल की सबसे खास बात यह होगी कि यहां उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा और रिसर्च को भी महत्व दिया जाएगा. यहां नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज की सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस के लिए हाईटेक हॉस्पिटल उपलब्ध होगा. मेडिकल रिसर्च के लिए भी यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा. खास बात ये है कि इस हॉस्पिटल का फोकस केवल जयपुर शहर तक सीमित नहीं रहेगा. शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.

5 लाख लोगों को रियायती दरों पर इलाज मिलेगा

माहेश्वरी समाज जयपुर की दी एजुकेशन कमेटी ऑफ दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी) ने चिकित्सा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की है. इसमें करीब 5 लाख लोगों को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इससे महंगे निजी उपचार का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बेहतर विकल्प मिलेगा. इस हॉस्पिटल परिसर में करीब 2 हजार वर्गगज क्षेत्र में भगवान महेश का मंदिर भी बनाया जाएगा. इससे अस्पताल परिसर को चिकित्सा के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की योजना है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 13:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj