Entertainment

KK Birth Anniversary: 8 गानों से आज भी दिलों में बसते हैं केके, 1 ने कंगना रनौत को रातोंरात दिलाई थी पॉपुलैरिटी

Last Updated:August 23, 2026, 13:26 IST

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की आज बर्थ एनिवर्सरी है. दिग्गज सिंगर को इस दुनिया से गए काफी समय हो गया है लेकिन वो आज भी हमारी यादों में बसे हुए हैं. आज सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी पर आपको केके के बेहतरीन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं.

नई दिल्ली. केके के गानों की बात होती है तो जहन में सबसे पहले ‘पल’ गाना आता है. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बीते हुए खूबसूरत पलों की याद दिलाने वाला एहसास है. केके की दिल छू लेने वाली आवाज इस गीत को बेहद खास बनाती है. स्कूल-कॉलेज के फेयरवेल से लेकर दोस्तों से बिछड़ने तक, यह गाना हर पीढ़ी की यादों में बसा हुआ है.

दोस्ती की बात हो और ‘यारों’ का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह गीत सच्ची दोस्ती, साथ और यादगार लम्हों का जश्न मनाता है. ये केके के सबसे यादगार गानों में शामिल है. इस गाने में दोस्ती की मासूमियत और अपनापन दोनों को खूबसूरती को महसूस कराता है. इस गाने की आज भी हर किसी के दिल में खास जगह है.

दीया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में का गाना ‘सच कह रहा है’ आज भी हार्टब्रेक एंथम है. इस गाने ने दिल टूटने के दर्द को इतनी सच्चाई से महसूस कराया कि ये सबका फेवरेट बन गया. केके ने अपनी आवाज के जरिए प्यार में मिले धोखे, बेबसी और टूटन को बेहद गहराई से पेश किया था.

Add as Preferred Source on Google

‘आंखों में तेरी’ पहली नजर के प्यार की खूबसूरती को बयां करने वाला बेहद रोमांटिक गाना है. केके की दिलकश आवाज इस गाने में ऐसा सुकून भर देती है कि हर शब्द सीधे दिल तक पहुंचता है. आज भी ये गाना प्यार की पहचान बन गया है.

‘जरा सा’ प्यार की गहराई और किसी खास इंसान के लिए महसूस होने वाले जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से पेश करता है. केके की भावपूर्ण गायकी और गाने की आकर्षक धुन इसे सुनने वालों के दिल में खास जगह दिलाती है. रिलीज के बाद यह गाना लंबे समय तक चार्टबस्टर बना रहा. ये गाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और हिट गानों में शामिल है.

‘क्या मुझे प्यार है’ में केके ने रॉक और रोमांस को नए तरीके से पेश किया था. केके की आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे. ये गाना आज भी 90 के दशक के लोगों की यादें ताजा कर देता है.

इमरान हाशमी, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘गैंगस्टर ए लव स्टोरी’ का गाना ‘तू ही मेरी शब है’ आज भी चर्चा में बना हुआ है. इस गाने ने नौसिखिया कंगना रनौत को रातोंरात पॉपुलर बना दिया था. केके की आवाज में ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

‘खुदा जाने’ प्यार की खूबसूरती को बयां करने वाला एक शानदार रोमांटिक गीत है. केके ने अपनी आवाज में इतनी सहजता और मिठास घोली कि यह गाना हर रोमांटिक प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ये फिल्म के सबसे पॉपुलर गानों में शामिल था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 23, 2026, 13:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj