Rajasthan

Jaipur Traffic Alert: दशहरे पर इन 4 जगहों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, जानें डायवर्जन और बसों का रास्ता

जयपुर. दशहरा पर्व पर जयपुर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के आयोजन होंगे, इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. शहर के आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर में रावण दहन के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, आयोजन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी. ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक रूट की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके.

आदर्श नगर रावण दहन के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार जवाहरलाल नेहरू मार्ग और एमडी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग जाने वाले वाहनों को घाटगेट की ओर भेजा जाएगा. गोविंद मार्ग की गलियों से आने वाले ट्रैफिक को भी समानांतर रास्तों पर संचालित किया जाएगा.

रामलीला मैदान यहां रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा, त्रिपोलिया टी पॉइंट से न्यू गेट की ओर जाने वाले वाहनों को छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है. यादगार तिराहे से रामनिवास बाग चौराहे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को टोंक रोड और जीटीसी के सामने से सर्विस लेन की ओर भेजा जाएगा. जवाहरलाल नेहरू मार्ग से रामनिवास बाग में आने वाले वाहनों को आरोग्य पथ तिराहे से सूचना केंद्र की ओर डायवर्ट किया जाएगा. सांगानेरी गेट से आने वाले वाहन जौहरी बाजार और मिनर्वा चौराहे से एमडी रोड की ओर जा सकेंगे, जरूरत पड़ने पर एमडी रोड को वन-वे भी किया जा सकता है.

विद्याधर नगर स्टेडियम बजरी मंडी सर्किल से स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहनों को परशुराम सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. पापड़ के हनुमानजी, क्रॉस मॉल चौराहे और अलंकार चौराहे से स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों को समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा.

शास्त्री नगर गोयल अस्पताल के सामने तिराहे, नगर निगम के पास तिराहे और राष्ट्रपति मैदान चौराहे से साइंस पार्क की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा. साइंस पार्क के कोने के पास तिराहे से नगर निगम की ओर जाने वाले यातायात में भी जरूरत के अनुसार बदलाव होगा.

रोडवेज बसों के बदले रास्ते

दशहरे के दौरान दिल्ली रोड और आगरा रोड से आने-जाने वाली रोडवेज बसें भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी. दिल्ली रोड से आने वाली बसें चंदवाजी तिराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलक्ट्रेट सर्किल और खासा कोठी होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी. सिंधी कैंप से दिल्ली रोड जाने वाली बसें पानीपेच, रोड नंबर 14 और एक्सप्रेस हाईवे के रास्ते चंदवाजी तिराहे से निकलेंगी. आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-3 तिराहा, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम और गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी. आगरा की ओर जाने वाली बसें सिंधी कैंप से गवर्नमेंट हॉस्टल, चौमूं हाउस, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ और जवाहर नगर बाईपास होते हुए जाएंगी.

पार्किंग पर रहेगी रोक, वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

यातायात पुलिस के अनुसार, रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी. हालांकि, अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध जारी रहेगा. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दशहरा उत्सव के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचने के लिए समानांतर मार्गों का उपयोग करें. इससे यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj