Rajasthan

Jaisalmer News: 500 किलो फूलों से बाबा रामदेव का भव्य श्रृंगार, दीपावली पर दुल्हन सा दमका रामदेवरा

Last Updated:November 06, 2026, 12:45 IST

Jaisalmer News: दीपावली के पावन पर्व पर धार्मिक नगरी रामदेवरा में भव्य सजावट की गई है. बाबा रामदेव के समाधि स्थल को 500 किलो से अधिक रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है. फूलों की खुशबू और मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, देशभर से पहुंच रहे भक्त बाबा के दर्शन के साथ इस अद्भुत नजारे को कैमरों में कैद कर रहे हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideदीपावली से पहले रामदेवरा में छाई रौनक, फूलों से सजा बाबा रामदेव का समाधि स्थलZoom500 किलो फूलों से रामदेवरा का सजावट

जैसलमेर. दीपावली पर्व को लेकर धार्मिक नगरी रामदेवरा में इन दिनों उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. बाबा रामदेव समाधि स्थल को दीपावली के पावन अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है. समाधि स्थल परिसर का 500 किलो से अधिक विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया है. फूलों की भीनी-भीनी खुशबू से पूरा परिसर महक उठा है, यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भव्य सजावट को देखकर अभिभूत हो रहे हैं और इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं.

बाबा रामदेव समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर विशेष फूलों की सजावट की जाती है. इस वर्ष भी पुष्कर के जाने-माने फूल कारीगर जीवन राम पुष्कर और उनकी टीम ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए समाधि स्थल परिसर को आकर्षक रूप प्रदान किया है. 500 किलो से अधिक फूलों से किए गए इस विशेष श्रृंगार में विभिन्न रंगों और किस्मों के फूलों का इस्तेमाल किया गया है. फूलों की आकर्षक सजावट से समाधि स्थल की सुंदरता देखते ही बन रही है.

देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, सजावट के साथ ले रहे यादगार तस्वीरें

धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाबा रामदेव के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच रहे हैं. समाधि स्थल पर की गई विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, भक्त बाबा रामदेव के दर्शन के साथ फूलों से सजे परिसर को निहार रहे हैं. वहीं कई श्रद्धालु इस खूबसूरत सजावट के बीच परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इन पलों को यादगार बना रहे हैं.

दीपावली से पहले दुल्हन की तरह सजा रामदेवरा

दीपावली के अवसर पर समाधि स्थल के आसपास स्थित दुकानों, होटलों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष रोशनी और सजावट की गई है. बाजारों में भी त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है. लोग एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं.

गुजराती पर्यटकों की आवक बढ़ने की संभावना

दीपावली पर्व से लेकर आगामी एक पखवाड़े तक रामदेवरा में गुजराती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी आवक होने की संभावना जताई जा रही है. इसे देखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. होटल, दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से भी पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं. कुल मिलाकर दीपावली से पहले ही धार्मिक नगरी रामदेवरा भव्य सजावट और रोशनी के साथ दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

November 06, 2026, 12:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj