Rise & Fall season 2 winner: शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर, तेज प्रताप यादव बोले- यहां भी वोटों की चोरी

Last Updated:November 06, 2026, 13:25 IST
Rise & Fall season 2 winner: अमेजन एमएक्स प्लेयर के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को अपना विजेता मिल गया है. छह हफ्तों तक चले कड़े मुकाबले के बाद राजनीतिक विश्लेषक और बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उन्होंने फाइनल में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को पटखनी दी. लेकिन इस जीत से तेज प्रताप यादव बिलकुल खुश नहीं हैं.
ख़बरें फटाफट
शहजाद पूनावाला ने सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है. छह हफ्तों तक चले इस शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस हुई तो कभी दोस्ती और रणनीति ने गेम का रुख बदल दिया. आखिरकार शहजाद पूनावाला ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली. उन्होंने फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी को मात दी. प्रियंका शो की रनरअप रहीं. वहीं, गौतम गुलाटी दूसरे रनरअप बने. शहजाद को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. हालांकि, उनकी जीत के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है. शो के एक्स कंटेस्टेंट और नेता तेज प्रताप यादव ने इस नतीजे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शो में भी जनता के वोटों की चोरी हुई है और बीजेपी अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रही.
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर शो के नतीजे पर नाराजगी जाहिर की. उनका दावा है कि गौतम गुलाटी इस सीजन की ट्रॉफी जीतने के सबसे ज्यादा हकदार थे. उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा था. इसके बावजूद शहजाद पूनावाला को विजेता बना दिया गया.
धैर्य-मेहनत का है नतीजा
शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस जीत को शब्दों में बयां करना उनके लिए आसान नहीं है. शो में उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. कभी उन्हें टावर में रहने का मौका मिला तो कभी बेसमेंट की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. हर मोड़ पर उन्हें खुद को साबित करना पड़ा. शहजाद ने कहा कि कई बार ऐसे मौके भी आए, जब चीजें उनके पक्ष में नहीं थीं. इसके बावजूद उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा. उनके मुताबिक, यह जीत उनके धैर्य, मेहनत और मुश्किल हालात में हार न मानने का नतीजा है. उन्होंने शो के मेकर्स, अमेजन एमएक्स प्लेयर और बनिजय एशिया का भी शुक्रिया अदा किया. शहजाद ने कहा कि इस सफर में उन्हें कई यादगार पल और रिश्ते मिले हैं, जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगे.
Look at the face of priyanka brother who was taking stand for her when shez abused but she voted him only 🤡🤡🤡
Jealusy with gautam is more than self respect 🤣🤣Clown family 🤡#RiseAndFallS2https://t.co/o7uKeSHyqB



