ACB की करौली मेंबड़ी कार्रवाई! SDM समेत तीन अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख नकदी जब्त

Last Updated:April 17, 2026, 08:21 IST
Karauli ACB Action: करौली के नादौती में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. उनके साथ रीडर और UDC को भी डिटेन किया गया. कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है. मामला जमीन की फाइनल डिक्री से जुड़ा है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और एसीबी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट

करौली के नादौती में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
करौली. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करौली जिले के नादौती उपखंड में उपखंड अधिकारी (SDM) काजल मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इस कार्रवाई में उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक (UDC) प्रवीण धाकड़ को भी डिटेन किया गया है. एसीबी ने मौके से 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की, वहीं 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी जब्त की गई है.
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर एसीबी चौकी को एक परिवादी ने शिकायत दी थी. शिकायत में कहा गया कि उसकी भूमि की फाइनल डिक्री (तकाशी/तकसीम) जारी करने के बदले SDM काजल मीणा अपने रीडर दिनेश सैनी के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रही हैं. प्रारंभ में एक लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में 60 हजार रुपये पर सहमति बनी. इसमें 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये रीडर के लिए तय किए गए थे.
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. 16 अप्रैल को परिवादी को करौली के उपखंड कार्यालय नादौती बुलाया गया. तय योजना के अनुसार, परिवादी ने जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी, रीडर दिनेश सैनी ने पैसे लेकर उन्हें वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को दे दिए. इस दौरान मोबाइल पर हुई बातचीत में SDM काजल मीणा ने भी रिश्वत लेने की सहमति दी.एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
प्रवीण धाकड़ के पास से बरामद हुआ 60 हजार
एसीबी की तलाशी के दौरान प्रवीण धाकड़ के पास मौजूद बैग से 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद हुई. इसी बैग में 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी मिली, जिसके स्रोत की जांच की जा रही है. एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यह राशि कहां से आई, इसके बारे में आरोपियों से पूछताछ जारी है. यह पूरी कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई. वहीं एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आगे की जांच जारी है.
एसीबी की तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी
एसीबी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिश्वत की यह राशि भूमि की फाइनल डिक्री जारी करने के बदले ली जा रही थी. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल एसीबी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. संदिग्ध 4 लाख रुपये की नकदी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
April 17, 2026, 08:21 IST



