Rajasthan
जालोर के खिलाड़ियों को मिला आयुर्वेद का ‘पावर डोज़’, इंजरी अब नहीं बनेगी बाधा, देखें वीडियो – हिंदी

जालोर के खिलाड़ियों को मिला आयुर्वेद का ‘पावर डोज़’, इंजरी अब नहीं बनेगी बाधा
Jalore Sports Academy Video: जालोर की वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकैडमी में खिलाड़ियों के लिए आयुर्वेदिक पंचकर्म और वेलनेस सेशन का आयोजन किया गया. थैरेपिस्ट नदीम सिलावट और तंज़िम ने खिलाड़ियों को कपिंग, एक्यूपंक्चर और अभ्यंग जैसी तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया. इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस में सुधार करना और इंजरी से तेजी से उबरने में उनकी मदद करना है. कोच प्रीतम सिंह राठौड़ के अनुसार, यह थेरेपी खिलाड़ियों के लिए नेचुरल रिकवरी का काम करेगी. सत्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छवि चौधरी सहित कई राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने भाग लिया और इन प्राकृतिक उपचारों का लाभ समझा.




