Sports

Jasprit Bumrah IPL 2026 captain: टीम इंडिया की कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते जसप्रीत बुमराह, IPL में जीत के बाद बताया

होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया की कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते बुमराह? IPL में जीत के बाद बताया

Last Updated:May 15, 2026, 17:02 IST

Jasprit Bumrah IPL 2026: बुमराह ने अपने आईपीएल कप्तानी करियर की शानदार शुरुआत की, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की. मैच में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम बनाए रखा, जिसका श्रेय काफी हद तक तिलक वर्मा की दबाव में खेली गई शानदार पारी को जाता है.टीम इंडिया की कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते बुमराह? IPL में जीत के बाद बतायाZoomजसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते.

धर्मशाला: जसप्रीत बुमराह ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लौटा दिया. बुमराह को साल 2013 में मुंबई ने ही तो आईपीएल में पहला मौका दिया था. तब से वह इसी फ्रेंचाइजी के होकर रह गए. मुंबई इंडियंस से 156 मैच खेलने के बाद बुमराह को 14 मई की रात पहली बार कप्तानी सौंपी गई. पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को जीत दिलाने के बाद जब ब्रॉडकास्टर्स ने जसप्रीत से पूछा कि क्या अगले वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया की कप्तानी भी करना पसंद करेंगे तो इसका एक दिलचस्प जवाब सामने आया.

हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे बुमराह ने पूरी पारी के दौरान रणनीतिक गेंदबाजी बदलावों से प्रभावित किया. बुमराह ने मैच के बाद प्राइज सेरेमनी के दौरान कहा:

मैंने टेस्ट मैच में कप्तानी की है, टी-20 में कप्तानी की है और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही बचा है, लेकिन मुझे ऐसा होता नहीं दिख रहा. मजाक छोड़िए, मैं बहुत खुश हूं. खूब मजा आया, मौसम अच्छा था, पिच शानदार थी, इसलिए मैंने अपने समय का भरपूर आनंद लिया.

दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला और हमने शानदार वापसी की. हालांकि, इस मैच की पिच पिछली पिच से थोड़ी सूखी लग रही थी. शायद पिछली पिच जितनी ठंड नहीं थी. पिछली पिच को देखते हुए और इस मैच को ध्यान में रखते हुए, अपनी लेंथ बनाए रखना अहम था. यही हमारी योजना थी और सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने धैर्य बनाए रखा.

कार्यवाहक कप्तान ने तिलक की पारी और शार्दुल ठाकुर के चार विकेट को मैच का निर्णायक मोड़ बताया. बुमराह ने कहा, ‘मुझे लगता है कि तिलक की पारी और शार्दुल की गेंदबाजी, दोनों ही बराबर श्रेय के पात्र हैं. तिलक ने अपनी लय बनाए रखी, जैक्स ने भी योगदान दिया.’

मैच की बात करें तो पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की. लगातार पांचवीं हार के बाद पंजाब की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है, उसके 12 मैच में आठ अंक हैं.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj