Rajasthan

फिल्मी सेट नहीं, हकीकत है यह… यहीं हुई बाहुबली की शूटिंग, अब सभी देखने आते हैं!

X
title=

फिल्मी सेट नहीं, हकीकत है… यहीं हुई बाहुबली की शूटिंग, अब सभी देखने आते हैं!

 

arw img

Hyderabad Tourist Spot: हैदराबाद शहर से सिर्फ कुछ किलोमीटर दूर मौजूद एक ऐसी घाटी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग इसे किसी फिल्मी सेट से कम नहीं मान रहे. राजेंद्र नगर के पास स्थित रॉक्स वैली, जिसे कई लोग टेक्सास रॉक्स वैली के नाम से भी जानते हैं, अब एडवेंचर और नेचर लवर्स की नई पसंद बनती जा रही है. विशाल चट्टानों, नीले-हरे पानी और अनोखी प्राकृतिक बनावट वाली यह जगह तब और ज्यादा चर्चा में आ गई जब लोगों को पता चला कि सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के कुछ दृश्य यहां फिल्माए गए थे.

यहां पहुंचना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है. मुख्य सड़क से घाटी तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ती है. रास्ते में पत्थर, झाड़ियां और फिसलन भरे हिस्से रोमांच को और बढ़ा देते हैं. लेकिन घाटी के अंदर पहुंचते ही दिखने वाला नजारा हर किसी को हैरान कर देता है. यही वजह है कि अब यहां पर्यटक, फोटोग्राफर, व्लॉगर्स और प्री-वेडिंग शूट कराने वाले कपल्स बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. हालांकि यह जगह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही सावधानी भी मांगती है, क्योंकि यहां गहरा पानी और नुकीली चट्टानें मौजूद हैं. फिर भी नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं मानी जा रही.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj