Rajasthan

Jhunjhunu News: नवलगढ़-झुंझुनूं हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा की मौत

Last Updated:September 05, 2026, 17:55 IST

Jhunjhunu News:नवलगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर बदराणा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में नवलगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा की मौत हो गई. वे बाइक से बलवंतपुरा फाटक की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सड़क हादसे में नवलगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा की मौतZoom हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा

झुंझुनूं. नवलगढ़ पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा नवलगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर बदराणा के पास हुआ. बताया जा रहा है कि महेंद्र मीणा बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, उपचार के लिए उन्हें नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा नवलगढ़ के सीकर रोड स्थित अपने घर से बाइक पर बलवंतपुरा फाटक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बदराणा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेंद्र मीणा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल महेंद्र मीणा को तत्काल नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

नवलगढ़ जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महेंद्र मीणा की जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य माध्यमों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस विभाग में शोक

मृतक हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा पुत्र बनवारी लाल, मीणा की ढाणी सांखू, थाना बलारां, जिला सीकर के निवासी थे. वे नवलगढ़ पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

September 05, 2026, 17:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj