National

‘भारत को समझना है तो ट्रेन में बैठो’, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने छोड़ा प्रोटोकॉल, चंडीगढ़ यात्रा पर लिखी दिल की बात

होमताजा खबरदेश

‘भारत को समझना है तो ट्रेन में बैठो’, ऑस्ट्रेलियाई दूत को भाया चंडीगढ़ का सफर

Last Updated:September 09, 2026, 16:38 IST

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चंडीगढ़ की अपनी यात्रा के लिए वीआईपी उड़ानों के बजाय भारतीय रेल की पटरियों को चुना. इस अनूठे सफर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए उन्होंने अपने अनुभवों को बेहद खास अंदाज में बयां किया. ग्रीन ने बताया कि उनके देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का मानना है कि अगर भारत की असली नब्ज और इसकी विविधता को करीब से समझना है, तो यहां की ट्रेनों में सफर करना सबसे बेहतरीन जरिया है.'भारत को समझना है तो ट्रेन में बैठो', ऑस्ट्रेलियाई दूत को भाया चंडीगढ़ का सफरZoomभारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने ट्रेन से चंडीगढ़ तक की यात्रा की.

नई द‍िल्‍ली. भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रेन से की. उन्‍होंने बताया क‍ि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं क‍ि भारत को समझने का यह सबसे अच्‍छा तरीका है. उच्चायुक्त ने बताया क‍ि इस यात्रा काका उन्‍होंने भरपूर आनंद ल‍िया. उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ट्रेन से यात्रा का एक वीड‍ियो साझा करते हुए अपने अनुभव बताए.

उच्चायुक्त ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”मेरे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं कि भारत को सही मायनों में समझने का सबसे अच्छा तरीका इसकी ट्रेनों में सफर करना है. इसलिए चंडीगढ़ पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा करना बिल्कुल उपयुक्त लगा, और मैंने इस सफर का भरपूर आनंद लिया.”

My Prime Minister, @AlboMP, often says the best way to get to know 🇮🇳 is by travelling on its trains🚆. So it was fitting to arrive in Chandigarh by train – a journey I thoroughly enjoyed. Looking forward to exploring opportunities in Punjab & Haryana to further deepen 🇦🇺🇮🇳 ties. pic.twitter.com/55jPPStbAx

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj