Jhunjhunu Theft News | मंडावा में 50 लाख की बड़ी चोरी

Last Updated:September 13, 2026, 09:31 IST
Jhunjhunu Theft News: झुंझुनूं के मंडावा थाना क्षेत्र के ढाका का बास गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों से 50 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और लाखों की भारी नकदी चोरी कर ली. शातिर बदमाशों ने सुरेश और नरेश ढाका के घरों को निशाना बनाया. चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर कमरों में कैद कर दिया. पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है और जांच जारी है.
ख़बरें फटाफट
Mandawa Crime: रात में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, परिवार को किया लॉक और ले उड़े 50 लाख
Jhunjhunu: झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां के ढाका का बास (श्योपुरा) गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त की पोल खोल दी है. बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में दो आबाद घरों को अपना निशाना बनाया. इन चोरियों में बदमाशों ने 50 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस बड़ी घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वारदात का तरीका इतना शातिर था कि चोरों ने घर वालों को उनके ही कमरों में कैद कर दिया.
जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बहुत ही सुनियोजित तरीका अपनाया. दोनों मकानों में चोर मुख्य द्वार से नहीं बल्कि मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे. सबसे पहली घटना सुरेश नामक ग्रामीण के घर पर हुई. रात के समय सुरेश और उसका पूरा परिवार घर के मुख्य हॉल में गहरी नींद में सो रहा था. इसी दौरान चोरों ने पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और मकान के अंदर दाखिल हो गए. अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने इत्मीनान से अलमारी के ताले तोड़े और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट लिए. जेवरातों के साथ-साथ चोरों ने 1.75 लाख रुपए की नकदी भी पार कर दी.
परिजनों को कमरे में किया कैदइस चोरी की सबसे खौफनाक बात यह रही कि चोरों ने परिवार को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं दिया. रात करीब डेढ़ बजे जब सुरेश की पत्नी बलकेश देवी की अचानक नींद खुली तो उन्हें कुछ अंदेशा हुआ. उन्होंने हॉल से बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया. लेकिन, हॉल के दोनों दरवाजे बाहर से मजबूती से बंद थे. दरअसल, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी. बलकेश देवी ने घबराकर फोन के जरिए अपने अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजों की कुंडी खोली, तब जाकर परिवार बाहर आ सका.
नरेश ढाका के घर भी हुई लाखों की चोरीउसी रात, इसी गांव में एक और बड़ी चोरी की वारदात नरेश ढाका के घर में भी हुई. यहां भी बदमाशों ने बिल्कुल वही तरीका अपनाया. चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और जमकर लूटपाट मचाई. चोरों ने कमरे में रखे 3.18 लाख रुपए नकद और काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. नरेश के घर में भी चोरों ने घर के दरवाजों को रस्सियों और कुंडों से बाहर से बांध दिया था. सुबह जब घरवालों ने दरवाजे खोलने का प्रयास किया तो वे नहीं खुले. इसके बाद पड़ोसियों को फोन कर बुलाया गया और उनकी मदद से किसी तरह दरवाजे खुलवाए गए.
पुलिस और एफएसएल टीम की जांच शुरूएक ही गांव में एक साथ दो घरों में हुई चोरी की इन बड़ी घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाकर चोरी का माल बरामद करने की सख्त मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर मंडावा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके साथ ही, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. संदिग्ध लोगों और वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाकर पुलिस जल्द ही इन शातिर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 09:31 IST



