जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड, सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए थे ऐसा

होमखेलक्रिकेट
जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड
Last Updated:April 18, 2026, 07:38 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की. मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने टी20 में अपने 300 कैच पूरे किए. ऐसा करने वाले वो दुनिया के महज चौथे खिलाड़ी हैं. 
जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले से रन बनाने को तरस रहे गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने कगिसो रबाडा की गेंद पर अंगक्रिश रघुवंशी का कैच पकड़ा. रघुवंशी का कैच पकड़कर बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले कीरोन पोलार्ड, डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
अहमदाबाद में केकेआर और जीटी के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच बटलर का 498वां टी20 मैच था.टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड पोलार्ड के नाम है. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान पोलार्ड ने 2006 से अब तक दर्जन भर से ज्यादा टीमों के लिए 735 टी20 मैचों में 405 कैच लिए हैं. उनके बाद मिलर (561 मैचों में 332 कैच) और डी कॉक (440 मैचों में 316 कैच) का नंबर आता है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए अब तक खेले गए 278 आईपीएल मैचों में 158 कैच पूरे किए हैं. उनके बाद दिनेश कार्तिक (145) और विराट कोहली (120) का स्थान है.
रहाणे गोल्डन डक पर आउट
रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पारी की शुरुआत की. वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. रहाणे ने इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के लिए अर्धशतक लगाया था. उन्हें केकेआर की पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया. रहाणे का कैच कगिसो रबाडा ने पकड़ा.
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रहाणे का यह डक आईपीएल में 1,989 दिनों बाद उनका पहला शून्य स्कोर है. इससे पहले वह आईपीएल मैच में 5 नवंबर 2020 को डक पर आउट हुए थे. उस मैच में रहाणे दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे थे और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें तीन गेंद पर शून्य पर पवेलियन भेज दिया था.
About the AuthorViplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 18, 2026, 07:38 IST



