Rajasthan

4 नवंबर से शुरू हुआ SIR सर्वे, लेकिन चूरू में घर-घर नहीं पहुंचे बीएलओ, ग्रामीण बोले – ‘हमें तो पता ही नहीं’

Last Updated:November 10, 2025, 13:20 IST

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में शुरू हुए SIR सर्वे में बीएलओ के घर-घर जाकर मतदाता विवरण एकत्र करने की बात कही गई थी, लेकिन लोकल-18 की पड़ताल में हकीकत कुछ और निकली. कई ग्रामीणों को सर्वे की जानकारी तक नहीं है और कई घरों में बीएलओ नहीं पहुंचे. फॉर्म वितरण और भरने की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

चूरू. राजस्थान सहित 12 राज्यों में शुरू हुए एसआईआर के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम कर रहे है लेकिन जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी हकीकत कुछ और ही है, जहां लोकल-18 ने पड़ताल की तो ग्राउंड पर सच्चाई कुछ और ही सामने आयी. 4 नवबंर से शुरू हुए SIR में नियमानुसार नियुक्त बीएलओ क़ो मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर, उनसे 2 प्रतियों में गणना प्रपत्र भरवाए जाने है, जिसमें से एक प्रति रसीद के तौर पर मतदाता के पास रहे, लेकिन शहर और गांव के बीच लोगों में काफ़ी कन्फ्यूजन है. एसआईआर क़ो लेकर अलग -अलग लोगों की अलग -अलग राय भी निकलकर सामने आ रही है.

एडवोकेट सद्दाम हुसैन कहते है आम जनता में इस अभियान के प्रति जो भ्रांतियां हैं सरकार को इसे दूर करने के लिए कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए और प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए. 2002 की वोटर लिस्ट के लिए आमजन दर -दर भटक रहे है सरकार क़ो कॉपी बीएलओ के माध्यम से घर-घर उपलब्ध करवाई जानी चाहिए.शहर में बीएलओ सिर्फ घर – घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं तथा भरे हुए फार्म जमा कर रहे हैं जो लोग अशिक्षित है कम पढ़े-लिखें है वह फॉर्म नहीं भर पा रहे है.

गांवो में अभी घरों में नही पहुंचे बीएलओगांव झारिया पहुंचे लोकल-18 ने ज़ब ग्रामीणों से बात की तो कई ग्रामीणों क़ो तो यह पता ही नही की भला ये SIR क्या बला है तो कुछ ने कहा नाम जुड़ने और काटने का यह एक अभियान है जबकि फॉर्म के बारे में पूछने पर कहा अभी तक बीएलओ नही पहुंचे उनके घर और ना ही फॉर्म भरवाए है. लोकल 18 की टीम ने पड़ताल के दौरान पाया कि बीएलओ सिर्फ दस्तावेज देखकर फॉर्म भर रहे हैं. मतदाताओं को अभी कोई दस्तावेज जमा नहीं कराने हैं. ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन लोगों के नाम सूची में नहीं होंगे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा और तय समय सीमा में प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे. बीएलओ एक माह में तीन बार घर जाएंगे.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Churu,Rajasthan

First Published :

November 10, 2025, 13:20 IST

homerajasthan

4 नवंबर से शुरू हुआ SIR सर्वे, लेकिन चूरू में घर-घर नहीं पहुंचे बीएलओ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj