Karauli News: 100 फीट गहरे कुएं में गिरा दंपती, महिला की मौत, एसडीआरएफ ने युवक को सुरक्षित निकाला

Last Updated:September 13, 2026, 14:59 IST
गुनेसरा गांव में करीब 100 फीट गहरे कुएं में गिरने से दंपती हादसे का शिकार हो गया. सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं, कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने महिला का शव भी बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करौली चिकित्सालय भेजा.
करौली. गुनेसरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक दंपती करीब 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया. हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया. उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गई. काफी प्रयासों के बाद महिला के शव को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया.
दंपती के कुएं में गिरने की सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष कुमार जैन के निर्देश पर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया. सिविल डिफेंस के अनुदेशक राम अवतार गुर्जर के नेतृत्व में जवानों ने कुएं से युवक को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया. कुएं की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, युवक की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है.
महिला को बचाने के लिए भी जारी रखा अभियान
युवक को बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू टीम ने कुएं में महिला की तलाश शुरू की. टीम ने काफी प्रयासों के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. महिला के शव को पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए करौली चिकित्सालय ले जाया जा रहा है. रेस्क्यू अभियान में सिविल डिफेंस के जवान राम अवतार गुर्जर, अखलाक, फरमान, जीशान, जयदेव, सादिक, रूपराज और महेश शामिल रहे. एसडीआरएफ टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और अभियान में सहयोग किया. पुलिस टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. दंपती के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गुनेसरा गांव में शोक का माहौल है. घटना को लेकर ग्रामीणों में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Karauli,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 14:59 IST



